फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   man suicide hanged and younger brother wife murder in gyanpur bhadohi

एक घर में दो की मौत से हड़कंप, जेठ ने फांसी लगाकर जान दी, छोटे भाई की पत्नी की गला रेतकर हत्या

Thu, 22 Aug 2019 12:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 22 Aug 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
man suicide hanged and younger brother wife murder in gyanpur bhadohi
महिला की पड़ी लाश और घटनास्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जेठ ने घर से दूर पेड़ पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली, तो वहीं घर पर किसी मृतक के छोटे भाई की पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


बुधवार की रात जिले के ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के जगापुर गांव में यह घटना हुई है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह शौच के लिए आते-जाते लोगों की निगाह जब पेड़ पर पड़ी तो देखा कि सुभाष(45) का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से झूल रहा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : आज काशी आएंगे मुख्यमंत्री योगी, पीएम से पहले सीएम जानेंगे विकास कार्यों की हकीकत
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे देख पूरे गांव मे यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई, और जब कुछ लोग मृतक के घर सूचना देने पहुंचे तो देखा कि घर के अंदर मृतक के भाई की पत्नी राजकुमारी का चारपाई पर शव पड़ा था, जिसकी गला रेत कर हत्या की गई थी।

इसे देख लोग सन्न रह गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सीओ और ज्ञानपुर कोतवाली के पुलिसकर्मियों ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस मामले के छानबीन में लग गई। बताया जाता है कि मृतक का छोटा भाई दिल्ली में कुछ काम करता है, जो घर पर नहीं था और मृतक सुभाष की पत्नी की पिछले 6 महीने मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें : बड़ा खुलासा : डॉ. रीना खुद गिरी थीं छत से, गिराई नहीं गई थीं, एफएसएल की टीम ने सौंपी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed