फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A young man was caught stealing a bike in Varanasi

वाराणसी : बाइक चुरा कर भागा, पकड़ा गया तो बोला-कोरोना की दवा बनाने के लिए पैसे कम पड़े तो की चोरी

Thu, 25 Jun 2020 11:11 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 25 Jun 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
A young man was caught stealing a bike in Varanasi
आरोपी राहुल यादव - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी के लक्सा क्षेत्र से गुरुवार देर रात बाइक चुराकर भागे एक युवक को पुलिस ने महज 20 मिनट में पकड़ लिया। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद युवक ने कहा कि वह कोरोना वायरस की दवा बना रहा है और पैसे कम पड़ गए तो बाइक चोरी की। हालांकि, कड़ाई से पूछताछ हुई तो सामने आया कि युवक पूर्व में भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है।

विज्ञापन


लक्सा क्षेत्र स्थित एक बैंक्वेट हाल के सामने से एक पल्सर बाइक चोरी हुई। वायरलेस सेट पर सूचना प्रसारित हुई तो जिलेभर में पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। नदेसर क्षेत्र में कार्यवाहक चौकी प्रभारी वसीमुल्लाह खान ने एक इसे जाते हुए देखा, तो संदेह होने पर रोककर पूछताछ की तो युवक की शिनाख्त लक्सा निवासी राहुल यादव के तौर पर हुई।
विज्ञापन


पूछताछ में राहुल ने पुलिस को चकमा देने की बहुत कोशिश की। उसका कहना था कि वह कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव की दवा बना रहा है। अचानक पैसे की जरूरत पड़ी तो वह बाइक चोरी की। कैंट थाने में राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed