{"_id":"5911cdd84f1c1bb737851922","slug":"a-teacher-in-varanasi-do-rape-and-blackmail-girl","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में एक शिक्षक का घिनौना चेहरा उजागर, टॉयलेट में कैमरा लगा बनाया वीडियो, रेप और फिर ब्लैकमेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाराणसी में एक शिक्षक का घिनौना चेहरा उजागर, टॉयलेट में कैमरा लगा बनाया वीडियो, रेप और फिर ब्लैकमेल
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 09 May 2017 07:40 PM IST
विज्ञापन
DEMO PIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में एक कोचिंग संचालक का घिनौना चेहरा सामने आया है। उसने टॉयलेट में कैमरा लगाकर कक्षा दस की छात्रा का अश्लील वीडियो तैयार किया और फिर ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही वीडियो क्लिप को वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से चोरी कराने लगा।
सोमवार की रात छात्रा अपनी रिश्तेदारी में चोरी करते रंगेहाथ पकड़ी गई तो उसने परिवारीजनों को आपबीती सुनाई।
छात्रा की मां की तहरीर पर चेतगंज थाने में चंदौली के धानापुर के निदिलपुर के मूल निवासी और नाटीइमली क्षेत्र की लेबर कॉलोनी में रहने वाले राम सिंह मौर्या के खिलाफ छेड़खानी, दुराचार, पॉक्सो एक्ट, धमकाने, दुष्प्रेरित करने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
मंगलवार को राम सिंह मौर्या को जेल भेज दिया गया। हबीबपुरा में राम सिंह मौर्या इंटरमीडिएट तक के बच्चों की कोचिंग क्लास चलाता था।
कक्षा दस की छात्रा का आरोप है कि कई दिनों पूर्व वह कोचिंग के टॉयलेट में गई थी इसी दौरान वहां पहले से रखे गए कैमरे के सहारे राम सिंह ने उसका वीडियो बनाया।
विज्ञापन
वीडियो क्लिप के बहाने ब्लैकमेल कर छात्रा के साथ राम सिंह ने दुराचार किया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से उसके घर और रिश्तेदारी में चोरी करवाने लगा।

महिला कॉलेज में संविदा पर शिक्षक है आरोपी
डेमो पिक
राम सिंह के डर से छात्रा अपने घर और रिश्तेदारों के यहां चोरी करती चली जा रही थी। सोमवार को अपनी रिश्तेदारी में आयोजित एक कार्यक्रम में छात्रा पहुंची तो वहां भी उसने कोचिंग संचालक के कहने पर नगदी और अंगूठी चुराई लेकिन पकड़ी गई।
इसी बात को लेकर मामला आगे बढ़ा तो उसने रोते हुए अपने परिवारीजनों को अपनी आपबीती सुनाई। इंस्पेक्टर चेतंगज अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
उधर, राम सिंह मौर्या ने बताया कि वह चेतगंज स्थित आर्य महिला इंटर कॉलेज में संविदा पर शिक्षक है। उसके पास ऐसा कोई वीडियो नहीं है और उसे झूठा फंसाया गया है।
आर्य महिला इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. प्रतिभा यादव ने बताया कि प्रबंधक के निर्देश पर राम सिंह की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।