फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   a rape with four years old girl at mau

चॉकलेट खिलाने के बहाने चार वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

Tue, 11 Apr 2017 07:27 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र Updated Tue, 11 Apr 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
a rape with four years old girl at mau
पिता था बाहर, घट लौटने के बाद दी तहरीर - फोटो : demo
सोनभद्र जिले के बीजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मंगलवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। बालिका का मेडिकल कराने के साथ ही आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


गांव के एक मोहल्ले में पांच दिन पूर्व एक चार वर्षीय बालिका अपने घर के पास खेल रही थी। तभी उसी गांव का जवाहर गोंड़ (24) वहां पहुंचा और उसे चॉकलेट खिलाने के बहाने अपने साथ लेता गया और पास के झाड़ी में दुष्कर्म के बाद बच्ची को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


होश में आने पर बच्ची जब रोने-चीखने लगी तो आवाज सुनकर लोग उसके पास पहुंचे। इसके बाद घटना की जानकारी उसके मां को दी गई। गांव के कुछ लोगों के साथ, मां बच्ची को लेकर आरोपी के यहां एतराज जताने पहुंची तो वह झगड़े के लिए उतारू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता का पिता बाहर नौकरी करता था, इस कारण मामले की सूचना तत्काल पुलिस को नहीं दी जा सकी। सोमवार की रात पीड़िता का पिता घर वापस आया और मंगलवार की सुबह कुछ लोगों के साथ थाने पर पहुंचा।  

ग्रामीणों ने पुलिस से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

खेत में टमाटर तोड़ने गई किशोरी से दुष्कर्म

राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत में टमाटर तोड़ने गई किशोरी से एक सप्ताह पूर्व दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी व्यक्ति गणेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तीन अप्रैल की रात करीब आठ बजे किशोरी घर से कुछ दूरी पर खेत में टमाटर तोड़ने के गई थी।

उसी वक्त वहां पहले से मौजूद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जाते वक्त आरोपी घटना की सूचना किसी को देने पर धमकी देते हुए भाग गया। इस बात को किशोरी ने परिवार वालों से छुपाए रखा। पिछले दिनों पीड़िता ने घरवालों को घटना की जानकारी दी।

परिवार के लोग उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और गणेश के खिलाफ तहरीर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed