फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A man threaten to woman saw pistol in varanasi

बनारस में महिला को पिस्टल सटाकर गला दबाया, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 25 Jul 2018 10:28 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 25 Jul 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
A man threaten to woman saw pistol in varanasi
demo pic
बनारस में एक मनबढ़ ने मामूली विवाद में पड़ोसी महिला के ऊपर पहले तो कुर्सी से वार करने की कोशिश की। महिला डरी नहीं तो उसका हाथ पकड़कर उसे पिस्टल सटाकर गला दबा दिया।
विज्ञापन


घटना के संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था लेकिन आरोपी को गिरफ्तार नहीं की थी। सोमवार को मामला सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पीड़िता सरिता पांडेय ने बताया कि विजयनगरम मार्केट में उनका गेस्ट हाउस है। 15 जुलाई की रात उनके गेस्ट हाउस के समाने एक ट्रैक्टर खड़ा हुआ। उस ट्रैक्टर में पड़ोसी प्रेमचंद्र मिश्रा के घर पर हो रहे निर्माण कार्य की सामग्री आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरिता ने बताया कि उन्होंने ट्रैक्टर को दरवाजे के सामने से हटाने का अनुरोध किया तो प्रेमचंद्र मिश्रा आगबबूला हो गया। पहले तो वे उन्हें कुर्सी लेकर मारने दौड़ा और उन्होंने विरोध जारी रखा तो उनके सिर पर पिस्टल सटा कर गला दबाने लगा।

सूचना सौ नंबर पर दी गई तो पुलिस आई और सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके बाद भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। इस संबंध में सिगरा इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


कानून के जानकारों का कहना है कि इस आरोप में प्रेमचंद्र की पिस्टल का लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट सिगरा पुलिस को डीएम को भेजनी चाहिए। इस संबंध में सिगरा इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच पूरी कर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल करने के बाद पिस्टल का लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed