फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   a man injured by firing while he trying to rape in ghazipur

गाजीपुर में संदिग्ध हाल में चली गोली से युवक घायल, चर्चा- छेड़खानी के बाद युवती ने मारी गोली

Sat, 21 Oct 2017 09:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 21 Oct 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
a man injured by firing while he trying to rape in ghazipur
फायरिंग
यूपी के गाजीपुर के शेरपुर कला गांव के पूर्वी छोर स्थित उपटा गांव के बाहर शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक के सिर में गोली लग गई। सूचना पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना के पीछे युवती से छेड़खानी करने की चर्चा है। हालांकि युवक को गोली कैसे लगी, यह बताने को कोई तैयार नहीं है।
विज्ञापन



घायल युवक के पिता की तहरीर पर गांव की एक युवती के खिलाफ पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया।  शेरपुर कला निवासी नारद यादव (40) शुक्रवार को गांव से बाहर कहीं जा रहा था। इसी बीच किसी ने पीछे से सिर में गोली मार दी। नारद लहूलुहान होकर गिर पड़े।
विज्ञापन


सूचना पर घर वाले पहुंचे और जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजवाया। वहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। गोली क्यों, कैसे और किसने चलाई? यह पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि घायल युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक युवती के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मामले में मुहम्मदाबाद सीओ अनिल राय ने बताया कि  पीड़ित के घर वालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। प्रथम दृष्टया छेड़खानी का मामला प्रकाश में नहीं आया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है।

गांव में फैली तरह-तरह की चर्चायें

a man injured by firing while he trying to rape in ghazipur
पुलिस हमलावर युवती हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। घटना को लेकर गांव में कई तरह की चर्चा है। लोगों का कहना है कि नारद मनबढ़ किस्म का है। वह युवती के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। बचाव में युवती ने उसी के तमंचे से गोली मार दी। 

​चर्चा यह भी है कि कुछ दिनों पहले युवती के परिवार की मिर्च की फसल नारद ने नष्ट कर दिया था। उसे लेकर युवती उससे खुन्नस खाई हुई थी। उधर नारद के पिता मंगरू यादव की तहरीर पर युवती के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जबकि युवती की तरफ से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed