फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   a man arrested with tortoise in train in varanasi

बनारसः दून एक्सप्रेस में 124 कछुए बरामद, एक गिरफ्तार

Tue, 31 Oct 2017 08:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 31 Oct 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
a man arrested with tortoise in train in varanasi
ट्रेन में बरामद कछुए - फोटो : अमर उजाला
कैंट रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात रूटीन चेंकिंग के दौरान जीआरपी को बड़ी सफलता हाथ लगी। देहरादून से हावड़ा जाने वाली दून एक्सप्रेस ट्रेन की जनरल बोगी में यात्रा कर रहे एक यात्री को पांच ट्रैवेल बैग में बंद 124 कछुओं के साथ गिरफ्तार किया गया। यह ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर आठ पर खड़ी थी।
विज्ञापन


पकड़ा गया युवक जौनपुर के शाहगंज से कछुआ लेकर बंगाल के वर्धमान लेकर जा रहा था। दून एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर आठ पर पहुंची तो रात लगभग पौने आठ बजे जीआरपी अपनी रूटीन चेकिंग के तहत जनरल डिब्बे में चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन


बोगी में एक व्यक्ति पांच ट्रैवेल बैग के साथ बैठा दिखाई दिया। उससे जब जब बैग के बारे में पूछा गया तो वह कुछ बता नहीं पाया और भागने की कोशिश करने लगा जिसपर उसे बैग सहित प्लेटफॉर्म पर उतार लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में जब बैग की तलाशी ली गयी तो पांच बैग में बोरे के अंदर कछुए भरकर रखे गए थे। पांच बैग में 124 कछुए रखे थे जिसे पश्चिम बंगाल का रहने वाला श्यामल किरनिया जौनपुर के शाहगंज से पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले में बेचने के लिए ले जा रहा था।


कैंट जीआरपी प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति को जीआरपी ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 सहित कई धाराओं में जेल भेज दिया और पकडे़ गए कछुओं को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed