फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   a man and women jumped into ganga from vishw sundari bridge

विश्व सुंदरी पुल से गंगा में कूदे युवक-युवती, एक का शव बरामद

Fri, 12 May 2017 08:22 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 12 May 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
a man and women jumped into ganga from vishw sundari bridge
गंगा
विश्व सुंदरी पुल से शुक्रवार को एक युवक और युवती गंगा में कूद गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक का शव रामनगर की ओर गंगा में बरामद किया। युवती का पता देर शाम तक नहीं लग सका। युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


रामनगर पुलिस के अनुसार दोनों प्रेमी युगल प्रतीत हो रहे हैं। शिनाख्त के बाद ही दोनों के संबंध में ठोस जानकारी दिया जा सकेगा।
विश्व सुंदरी पुल पर शुक्रवार सुबह नौ बजे के लगभग एक युवक और युवती पहुंचे।

दोनों एक-दूसरे से थोड़ी दूर पर पुल की रेलिंग किनारे खड़े हुए और अचानक गंगा में कूद गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गंगा में खुद को और युवती को बचाने के लिए युवक ने कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुआ। युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष है।
विज्ञापन


वह हल्के नीले रंग का सफेद पट्टी युक्त टी-शर्ट और काली जींस पहने था। उसकी जेब से एक कागज का टुकड़ा बरामद हुआ। जिस पर गौरव चौबे, पिता का नाम कैलाशपति चौबे और एक मोबाइल नंबर दर्ज था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल नंबर पर रामनगर एसओ ने फोन किया लेकिन रिसीव करने वाला युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed