फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   a bus accident with full passengers in ghazipur, 24 injured

गाजीपुर में अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, 24 घायल

Sun, 22 Jan 2017 07:37 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/गाजीपुर Updated Sun, 22 Jan 2017 07:37 PM IST
विज्ञापन
a bus accident with full passengers in ghazipur, 24 injured
बस पुलिया की रेलिंग को तोड़ती हुई खाई में पलट गई - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग को तोड़ती हुई खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में जहां 24 लोग घायल हो गए, वहीं कई को हल्की चोटें आई है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। यह हादसा फतेहउल्लाहपुर पुलिया पर हुआ।
हादसे का कारण बस का स्टेयरिंग फेल होना बताया जा रहा है।
वाराणसी से एक टूरिस्ट बस गोरखपुर गई थी। वहां टूरिस्टों को छोड़कर बस वापस वाराणसी आ रही थी।
रविवार अहले सुबह ड्राइवर अयूब खां एक ढाबा पर रुका। वहां वाराणसी में आयोजित नेट की परीक्षा में भाग लेने वाले दर्जनों अभ्यर्थी  पहुंच गए।
बस को देख चालक से बातचीत करते हुए वाराणसी जाने की बात कही।
इस पर चालक ले जाने को तैयार हो गया। सुबह पांच बजे ढाबा से बस वाराणसी के लिए रवाना हुई।
इसी बीच नंदगंज थाना क्षेत्र के फतेउल्लाहपुर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास अचानक तेज रफ्तार बस का स्टेयरिंग जाम हो गया, जिससे बस पुलिया की रेलिंग को तोड़ती हुई खाई में पलट गई।
विज्ञापन

बस पलटते ही उसमें सवार लोग की चीख-पुकार मच गई। लोगों की आवाज सुनकर पास ही स्थित ढाबा पर मौजूद लोग मौके पहुंचे और पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी। साथ ही आनन-फानन में बस में फंसे लोगों को निकालने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस को फोन किया। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मी घायलों को जिला अस्पताल लाए।  बस जिस खाई में गिरी थी, उसमें थोड़ा-बहुत पानी था। पानी के बीच ड्राइवर अयूब खां बस में फंसा था, जिसे लोगों ने काफी मशक्कत के बाद निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed