फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   a army man attacked with knife while he is sleeping

सो रहे सेना के जवान पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

Mon, 09 Jan 2017 09:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/आजमगढ़ Updated Mon, 09 Jan 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
a army man attacked with knife while he is sleeping
कंधे से गिरते ही बंदूक से हुआ फायर - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जिले के भोरमपुर गांव में एक सेना के जवान पर उस वक्त हमला हुआ जब वो सो रहा था।
विज्ञापन

रविवार रात जवान पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से ताबड़तोड़ आठ ‌वार कर घायल कर दिया।
घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग गया। परिवार के लोग उसे स्थानीय डाक्टर के पास ले गए जहां से जवान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।  हालत गंभीर बनी हुई है।

 जवान रविवार को छुट्टी पर आया था। मेंहनगर थाना क्षेत्र के भोरमपुर गांव निवासी मनीष यादव (26) 2009 में आर्मी में भर्ती हुआ।
वह वर्तमान  में पठानकोट में तैनात है। मनीष ड्यूटी से छुट्टी लेकर रविवार की रात करीब आठ बजे घर पहुंचा।

इसी वर्ष जून  में उसकी शादी तय है। विवाह से पहले वह अपने भवन का निर्माण कराना चाहता है। इसलिए घर आया हुआ है।
मनीष के आने की जानकारी उसके घर वालों के अलावा अन्य किसी को नहीं थी। रविवार की रात वह भोजन के बाद बरामदे में सोया था।
रात करीब एक बजे अज्ञात हमलावर मनीष के चारपाई पर पहुंचा और ताबड़तोड़ चाकू से उसके सिर में आठ वार कर उसे घायल कर दिया।
वह जब तक हमलावर को पकड़ या पहचान पाता कि वह भाग गया। खून से लथपथ मनीष को स्थानीय डाक्टर के यहां भर्ती कराया गया।
लेकिन उसकी हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज चल रहा है।
हमले के वक्त मनीष के घर में उसके मां-बाप और छोटे भाई के अलावा कोई नहीं था। पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच पड़ताल की जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed