{"_id":"5c13be6ebdec225a1f27c437","slug":"9th-class-girl-kidnapped-and-sexual-abuse-at-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में 9वीं की छात्रा को बंधक बनाकर दो दिनों तक की गई हैवानियत, एक गिफ्तार, बाकी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आजमगढ़ में 9वीं की छात्रा को बंधक बनाकर दो दिनों तक की गई हैवानियत, एक गिफ्तार, बाकी फरार
Sat, 15 Dec 2018 01:09 PM IST
utpal utpal
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Published by: utpal utpal
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली कक्षा नौ की छात्रा को बंधक बनाकर दो दिनों तक तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो शुक्रवार को मुख्य आरोपी को दबोच लिया गया। उसे दो साथी अभी भी फरार है जिनकी तलाश जारी है। पुलिस घटना के तह तक जाने के लिए आरोपी के मोबाइल का कॉल डिटेल खंगालेगी।
एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी कक्षा नौ में पढ़ती है। वह सात दिसंबर की रात को किसी काम से अपनी सहेली के घर गई थी। रात करीब दस बजे किसी कार्य से खेत की तरफ निकली तो वहां जीयनपुर कोतवाली के फतेहपुर गांव निवासी मुलायम यादव पुत्र उमेश खड़ा था।
उसने छात्रा को अपनी बाइक पर जबरन बैठाकर अगवा कर लिया। उसे एक सुनसान मकान में ले गया। जहां उसके दो अन्य साथी मौजूद थे। तीनों ने मिलकर उससे गैंगरेप किया।

Trending Videos
लगातार दो दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के बाद नौ दिसंबर की सुबह पीड़िता को घर के पास छोड़कर फरार हो गए। घर वालों की तहरीर के आधार पर पुलिस मुलायम यादव को नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी हुई थी।
शुक्रवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर पुलिस कांखभार बाजार के पास से मुलायम को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो अन्य आरोपी अभी पकड़ से दूर हैं। पूछताछ के दौरान मुलायम ने बताया कि उसका लड़की से काफी दिनों से संबंध था। लड़की स्वयं उसे फोन कर बुलाई थी। कमरे में उन दोनों के अलावा अन्य कोई मौजूद नहीं था। एसपी ग्रामीण ने बताया कि मुलायम के कॉल डिटेल के जरिए सचका पता चलेगा।