फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   धमकी भरे पत्र से दहशत में है परिवार जौनपुर से0

धमकी भरे पत्र से दहशत में है परिवार जौनपुर से0

Thu, 20 Jul 2017 12:30 AM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
धमकी भरे पत्र से दहशत में है परिवार जौनपुर से0
मीरगंज। थाना क्षेत्र के भटहर गांव का एक परिवार धमकी भरा पत्र मिलने से दहशत में है। धमकी भरा पत्र डाक से मिला है, जो मुंबई से भेजा गया है। पत्र में जमीन न छोड़ने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन

मीरगंज थाना के भटहर गांव निवासी सुखराम गिरी के नाम दो दिन पहले मुंबई से एक पत्र पहुंचा। इस पर पांच रुपये का टिकट व महाराष्ट्र की मुहर लगी है। पत्र भेजने वाले ने अपना नाम पता बादशाह खान, नागपाडा रूम नंबर 40, मुंबई महाराष्ट्र लिखा है। पत्र में लिखा है कि प्रिय गिरि जी नमस्कार, बहुत दिनों से आप और आपके पड़ोसी मो. शेर अली कासिम अली के बीच जो जमीन का विवाद चल रहा है, उसमें अपनी जमीन दोनों को देकर सुलह कर लो नहीं तो अंजाम भुगतने को तैयार रहो। सुखराम ने पुलिस को पत्र के साथ तहरीर देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed