फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   टेक्नीशियन का अपहरण-JAUNPUR

टेक्नीशियन का अपहरण-JAUNPUR

Wed, 30 Aug 2017 05:27 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
टेक्नीशियन का अपहरण-JAUNPUR
बदमाशों ने बदलापुर क्षेत्र में कार्यरत भारतीय इंफ्राटेल लिमिटेड के टेक्नीशियन शैलेंद्र कुमार सिंह का सोमवार की रात ऊदपुर गेल्हवा टॉवर से अपहरण कर लिया। मंगलवार को शैलेंद्र खुद थाने आए और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस पांच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बदमाशों ने पिस्टल के बल पर टेक्नीशियन का सोमवार की रात ऊदपुर गेल्हवा टॉवर से अपहरण कर लिया। जानकारी मिलते ही भारतीय इंफ्राटेल के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी रातभर तलाश में जुटी रही लेकिन सुराग नहीं मिला। मंगलवार की सुबह अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त टेक्नीशियन खुद थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर अपहरण का केस दर्ज कराया। तहरीर के मुताबिक वह रात को कृष्ण नारायण पाठक की सूचना पर ऊदपुर गेल्हवा टावर में आई तकनीकी खराबी ठीक करने सहयोगी अंगद को लेकर बाइक से गए थे। टॉवर पर पहुंचने पर देखा कि बदमाशों ने गार्ड राजेंद्र सिंह को बंधक बना लिया है। शैलेंद्र के पहुंचने पर बदमाशों ने गार्ड को छोड़कर उन्हें पिस्टल सटा कर बंधक बना लिया और लगभग 20 किलोमीटर दूर ले गए। फिर बदलापुरखुर्द गांव में एक घर में बंद कर दिया। मंगलवार को सुबह बदमाशों ने तियरा स्थित टावर की चाभी लेने के बाद धमकी देकर छोड़ दिया। एसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर पुुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। टीम बनाकर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed