{"_id":"5c44c90cbdec224e364f90d3","slug":"61548011788-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूडान में मौत, हत्या का आरोप-JAUNPUR","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूडान में मौत, हत्या का आरोप-JAUNPUR
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिरकोनी (जौनपुर)। सूडान में 12 जनवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद जफराबाद थाने के मोथहा गांव निवासी राम सिंह निषाद (56) का शव रविवार को घर लाया गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए डीएम से दोबारा शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। डीएम के निर्देश पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
राम सिंह के पुत्र सचिन ने बताया कि 12 जनवरी को दोपहर 12 बजे पिता ने फोन कर कहा था कि अब मैं घर वापस नहीं आ पाऊंगा। इसके बाद फोन कट गया। करीब तीन घंटे बाद मुंबई से पिता जी के दोस्त ने उनकी मौत की सूचना दी। सचिन ने सूडान स्थित आइस कंपनी में फोन किया तो बताया गया कि राम सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव दिल्ली भेजा जा रहा है। वहां एयरपोर्ट जाकर ले लीजिए। सचिन परिवार के सदस्यों के साथ दिल्ली पहुंचा और वहां से शव लेकर रविवार सुबह घर आया। परिवार के लोग सुबह करीब नौ बजे शव लेकर जफराबाद थाने पहुंचे और दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की। सचिन के अनुसार, राम सिंह ने 15 नवंबर को पत्र भेजकर हत्या की आशंका जताई थी। परिजनों का आरोप है कि जिस कंपनी में राम सिंह काम करते थे, उसका मालिक मुंबई में रहता है। मालिक जब मुंबई से सूडान गया था, उसी के बाद राम सिंह की मौत की खबर आई थी। जफराबाद पुलिस के अनुसार सूडान में शव का पोस्टमार्टम हुआ है। उसकी रिपोर्ट के मुताबिक फांसी लगाने से मौत हुई है। जबकि राम सिंह के परिजनों का कहना है कि फांसी पर लटकाकर हत्या की गई है।