{"_id":"5a10860d4f1c1b59678bcae3","slug":"31511032333-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित छापेमारी-BALLIA","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संशोधित छापेमारी-BALLIA
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद और एमएलसी के घर छापा
शाहगंज (जौनपुर)। क्षेत्र के पक्खनपुर गांव स्थित पूर्व मंत्री व समाजवादी पार्टी के विधायक शैलेंद्र यादव ललई के आवास पर शनिवार की रात साढ़े आठ बजे क्षेत्राधिकारी अवधेश शुक्ल के नेतृत्व में पुलिस ने दूसरी बार दबिश दी। फिलहाल पूर्व मंत्री घर पर नहीं मिले। पूर्व सांसद धनंजय सिंह और एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू के नगर आवास पर भी रात सवा आठ बजे पुलिस ने छापा मारा।
पक्खनपुर गांव स्थित आवास पर पहुंची पुलिस से विधायक शैलेंद्र यादव के पिता तालुकदार यादव और चाचा पूर्व ब्लाक प्रमुख ईश नारायन यादव मिले। उन्होंने कहा कि विधायक सप्ताह भर से घर पर नहीं है। पूर्व सांसद धनंजय सिंह और एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू के नगर आवास पर भी रात सवा आठ बजे पुलिस ने दबिश दी। लेकिन पुलिस खाली हाथ लौटी। इससे पहले भी पुलिस दबिश दे चुकी है।
छह नवंबर को खुटहन ब्लाक में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान हुए पथराव, फायरिंग व आगजनी में प्रतापगढ़ के सांसद हरिवंश सिंह ने पूर्व मंत्री और विधायक शैलेंद्र यादव ललई, पूर्व सांसद धनंजय सिंह व एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू और एक सौ पचास अज्ञात पर खुटहन थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। अब पुलिस ललई सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। बुधवार की शाम ललई के पक्खनपुर स्थित पैतृक आवास पर पुलिस टीम ने अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार पांडेय के नेतृत्व में छापा मारा था।