फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   भिड़े कोटेदार और ग्रामीण

भिड़े कोटेदार और ग्रामीण

Fri, 06 Oct 2017 11:11 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
भिड़े कोटेदार और ग्रामीण
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के बेलसड़ी गांव में कोटेदार की जांच करने गई टीम के सामने ही गुरुवार की देर शाम ग्रामीण और कोटेदार समर्थकों में विवाद शुरू हो गया। इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के साथ ही दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन

बेलसड़ी के ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले उपजिलाधिकारी से शिकायत करते हुए कोटेदार की जांच कराने की मांग की थी। इस मामले की जांच करने के लिए पूर्ति निरीक्षक भानु प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ गांव पहुंचकर कोटेदार की जांच प्रारंभ कर दिया। टीम के सामने ही कोटेदार समर्थकों और ग्रामीणों में हाथापाई और मारपीट की नौबत आ गई। किसी तरह से मामला शांत हुआ। पुलिस ने इस प्रकरण में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं कोटेदार के साथ दूसरे पक्ष के अर्जुन राजभर को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया। मालूम हो कि कोटेदार के उपर लंबे समय से राशन में धांधली करने का आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाया जा रहा है। इसी को लेकर पूर्ति निरीक्षक के नेतृत्व में टीम भी बेलसड़ी गांव गई थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed