फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   25 penedol clip removed from railway track in sonebhadra

सोनभद्र में रेलवे ट्रैक से निकाली 25 पेंडॉल क्लिप, मचा हड़कंप

Tue, 07 Mar 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/सोनभद्र
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/सोनभद्र Updated Tue, 07 Mar 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
25 penedol clip removed from railway track in sonebhadra
रेलवे ट्रैक का निरिक्षण करते हुए रेलवेकर्मी - फोटो : अमर उजाला कानपुर
सोनभद्र जिले के धनौरा गांव में मंगलवार को दोपहर बाद किसी ने रेलवे ट्रैक की करीब 25 क्लिप को लोहे के राड से पीटकर निकाल दिया। इससे हड़कंप मच गया।  रेलवे कर्मियों और पुलिस ने मिलकर शाम को क्लिप ठीक कीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि इस दौरान एक ट्रेन सकुशल पटरी से गुजर गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दुद्धी के रेलवे स्टेशन के सहायक मास्टर अरूण पांडेय को विभागीय कर्मियों से जानकारी मिली कि दोपहर में किसी ने रेलवे ट्रैक पर लगे पेंडॉल  क्लिप को लोहे के राड से पीटकर निकाल दिया है।
विज्ञापन


इससे ट्रैक से ट्रेनों के गुजरने से हादसा हो सकता है। इसकी सूचना पर विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सहायक स्टेशन मास्टर ने दोपहर में ही इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। इस पर पुलिस और रेलवे के अधिकारी धनौरा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां उनकी देखरेख में कर्मचारियों ने ट्रैक के क्लिप को ठीक किया। कर्मचारियों का कहना है कि दोपहर बाद करीब एक बजे यह क्लिप हटाई गई और करीब पौने चार बजे पटरियों के निरीक्षण में इसकी जानकारी मिली।


यह तो संयोग था कि साढ़े तीन बजे के करीब त्रिवेणी एक्सप्रेस इस ट्रैक से होकर गुजरी लेकिन कोई हादसा नहीं हुआ। सहायक स्टेशन मास्टर का कहना है कि ट्रैक को सही करा दिया गया है, अब कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed