{"_id":"5bb7b673867a5507ab0e892b","slug":"21538766451-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में संघर्ष, वृद्ध की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन विवाद में संघर्ष, वृद्ध की मौत
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
सुरियावां। थानाक्षेत्र के महजूदा गांव में जमीन के विवाद को लेकर शुक्रवार की देर शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्ष से जमकर ईट पत्थर और लाठी डंडे का प्रयोग हुआ। जिसमें गंभीर चोट लगने की वजह से एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि दोनों पक्ष से आधा दर्जन घायल हो गए हैं।
महजूदा में रमई चौहान और कृपा शर्मा के बीच कई दिनों से किसी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार की शाम कृपा शर्मा के घर के लड़के रमई के घर के सामने अपने टीनशेड में बट्टी चोखा बना रहे थे। इसी बीच रात करीब साढ़े आठ बजे रमई चौहान के परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसमें मारपीट में दोनों पक्षों से ईंट पत्थर व लाठी डंडे चले, जिसमें रमई चौहान (58) की मौत हो गई। जबकि कृपा शर्मा (48), माता शर्मा (58) और दधिबल (46)रमेश चौहान (27) घायल हो गए। सूचना मिलने पर सुरियावां थाना के प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। जबकि घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं आई थी।