फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नशे में धुत व्यक्ति ने यात्रियों पर किया फायर का प्रयास

नशे में धुत व्यक्ति ने यात्रियों पर किया फायर का प्रयास

Mon, 25 Mar 2019 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
नशे में धुत व्यक्ति ने यात्रियों पर किया फायर का प्रयास
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी रायफल लेकर जमकर हंगामा किया और यात्रियों पर फायर करने का भी प्रयास किया। इसके चलते सर्कुलेटिंग एरिया में भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि फायर मिस हो गई। आरपीएफ ने उसे पकड़ लिया। देरी से पहुंची सिगरा पुलिस ने राइफल, कारतूस अपने कब्जे में कर लिया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गाजीपुर के करंडा का गोविंद सिंह नशे में धुत रविवार की आधी रात कैंट रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह डबल बैरल के रायफल को लेकर आने-जाने वाले यात्रियों को डराने धमकाने लगा। देखते ही देखते रायफल लोड कर यात्रियों की तरफ तान दिया। लोगों का कहना है कि उसने फायर का भी प्रयास किया पर गोली नहीं चली। डर के मारे लोग इधर-उधर भागने लगे। इस बीच किसी ने यूपी100 पर फोन भी किया। वहीं इतनी बड़ी घटना के बावजूद जीआरपी नदारद रही। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने किसी तरह उससे रायफल छीना। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भी उक्त व्यक्ति रायफल लेकर परिसर में घूमता रहा। बावजूद इसके पुलिस या जीआरपी के सिपाहियों ने इसको टोकने, रोकने की जरूरत नहीं समझी। इस घटना ने पूरी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed