{"_id":"5ab943a84f1c1beb3f8b5179","slug":"171522090920-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा ने की अभ्द्रता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाबा ने की अभ्द्रता
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर/नेवढ़िया। नेवढिया थाना क्षेत्र के सिहोरी वीर गांव स्थित एक कथाकथित बाबा कई वर्षों से लोगों की झाड़ फूंक करते हैं। देखते ही देखते वहां पर क्षेत्रीय लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। इसी बीच बाबा ने उक्त स्थान का नामकरण मुक्तिधाम के रूप में कर दिया। रोज की तरह सोमवार की दोपहर भी जलालपुर थाना क्षेत्र के सिरकोनी गांव निवासी रमेश चंद्र पुत्र सोभनाथ सेठ अपने परिजनों संग धाम पर दर्शन करने पहुंचे। बाबा से अपनी समस्या को बताने लगे। इसी बीच बाबा की हरकतों को देखकर वहां पर साथ गए परिजनों व बाबा के बीच किसी बात को लेकर तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि बाबा ने अपने परिचितों संघ पीड़ित युवक को बांधकर पिटाई कर दी। शोर सुन आस पास के लोग जब इकट्ठा हो गए। तब जाकर मामला शांत हुआ। देर शाम रमेश चंद्र की तहरीर पर नेवढ़िया पुलिस ने बाबा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।