फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ‘जय भीम आर्मी’ का गाना नहीं

‘जय भीम आर्मी’ का गाना नहीं

Fri, 17 Aug 2018 10:56 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
‘जय भीम आर्मी’ का गाना नहीं
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के तेंदूली गांव स्थित पूर्व माध्यमिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर एक छात्र को ‘जय भीम आर्मी’ का गाना नहीं गाने देने और दीवार पर लिखे ‘जय भीम’ को मिटाने पर गुरुवार को भीड़ ने सहायक अध्यापक पर हमला बोल दिया। उन्हें लात-घूंसों से पीटा और बचाने आए कुछ छात्रों को भी पीटकर घायल कर दिया। घायलों को रानीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। घायल शिक्षक ने 13 नामजद और 30 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

घायल हुए सहायक अध्यापक पारसनाथ यादव ने बताया कि कक्षा आठ में पढ़ने वाले एक छात्र ने स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में जय भीम आर्मी से संबंधित गाना सुनाने के लिए कहा था। जिस पर उसे देश भक्ति गीत गाने को कहा गया था। इससे नाराज छात्र ने स्वतंत्रता दिवस के दिन झंडारोहण स्थल पर ‘जय भीम’ लिख दिया। जिसे मिटाकर उन्होंने ‘जय हिंद’ लिख दिया। इसी बात को लेकर छात्र के साथ कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। उस दिन बात आई गई हो गई। गुरुवार को जब शिक्षक विद्यालय पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद कुछ लोग प्रधानाध्यापक से बुधवार की बात को लेकर बहस कर रहे थे। सहायक अध्यापक को देखते हुए भीड़ ने उन पर हमला कर घायल कर दिया। शिक्षक को बचाने गए छात्रों की भी पिटाई की गई। ऐसे में विद्यालय परिसर में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस के साथ भाजपा नेता भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा और जानकारी लेने के बाद दो पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी। उधर, घायल शिक्षक पारसनाथ यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में 13 लोगों के खिलाफ नामजद और 30 अज्ञात को आरोपित किया है। वहीं प्रधानाध्यापक रामअवध राम ने घटना की निंदा की। बोले मेरे कार्यकाल में ऐसी घटना कभी नहीं घटी, बोले इसकी सूचना बीएसए, के साथ डीएम और मुख्यमंत्री पोर्टल पर दी है।
विज्ञापन

सीओ नगर राजकुमार ने बताया कि शिक्षक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांचकर दोषियों के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी। वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने कहा घटना की जांच कराई जाएगीे। दोषियों के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई कराने के लिए जिला प्रशासन से मदद के लिए प्रत्र लिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed