{"_id":"595682ea4f1c1b414d8b484a","slug":"151498841834-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगे भाइयों को सांप ने डसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सगे भाइयों को सांप ने डसा
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनियर। गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर बाजार में शुक्रवार की भोर में सो रहे सगे भाइयों को सांप ने डस लिया। वहीं उनका परिवार इलाज कराने के बजाए झाड़ फुुंक कराने में जुट गया। इस दौरान जब छोटे बच्चे की मौत हो गई तो घरवाले दूसरे को लेकर इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे।
मनियर थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी शिवानंद गुप्ता परिवार के साथ गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर में किराये के मकान में रहता था। वहां वह ठेले पर आम व अन्य सामान बेचने का काम करता था। गुरुवार की रात पूरा परिवार भोजन करने के बाद सो रहा था। शुक्र वार की भोर में करीब तीन बजे शिवानंद के बच्चों क्रमश: आदित्य गुप्ता (10) तथा सूरज गुप्ता (06) को सांप ने डस लिया। दोनों बच्चों की चीख सुनकर परिवार के सदस्यों को घटना के बारे में पता चला। लेकिन उनलोगों ने बच्चों को डाक्टर के पास ले जाने के बजाए झाड़फूंक कराने के लिए अपने गांव बड़ागांव चले गए। वहां झाड़फू ंक के दौरान सूरज गुप्ता की मौत हो गई और दूसरे की हालत भी बिगड़ने लगी। इसे देख परिवार के लोगों उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है।