फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   असलहा तस्कर पकड़ा-JAUNPUR

असलहा तस्कर पकड़ा-JAUNPUR

Wed, 31 Jan 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
असलहा तस्कर पकड़ा-JAUNPUR

विज्ञापन
जौनपुर/केराकत। केराकत कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात एक असलहा तस्कर को पिस्टल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी बीडीसी सदस्य है। असलहे के साथ वह पहले भी जेल भेजा चुका है।

कोतवाली पुलिस सोमवार की रात करीब नौ बजे देवकली बाजार के पास गश्त पर थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि असलहा तस्कर कदरहा गांव के गेट पर मौजूद है। वह किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा है। पुलिस टीम वहां पहुंची तो आरोपी भागने लगा। पुलिस ने उसे पक़ड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 32 बोर की पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभयजीत सिंह गप्पू कदरहा गांव का निवासी है और वह बीडीसी सदस्य भी है। वह असलहों की तस्करी करता है। उसके खिलाफ पहले से भी कोतवाली में केस दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed