{"_id":"5953f1c34f1c1b586c8b4765","slug":"131498673603-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की चाकू से पूर्व प्रधान की पीट पीटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की चाकू से पूर्व प्रधान की पीट पीटकर हत्या
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहनगर/बलरामपुर (आजमगढ़)। लउदह इमादपुर गांव में मंगलवार की रात बारात में मीट परोसने के विवाद में पूर्व प्रधान ने युवक की चाकू घोंप कर हत्या कर दी। बीचबचाव में युवक का भाई घायल हो गया। इससे आक्रोशित गांव वालों ने पूर्व प्रधान की पीट-पीट कर हत्या कर दी। युवक के पिता ने पूर्व प्रधान और उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, मुबारकपुर थाना क्षेत्र के केरमा गांव में जमीन के विवाद में मनबढ़ों ने वृद्ध की पीटकर हत्या कर दी।
मेंहनगर थाना क्षेत्र के लउदह इमादपुर निवासी गहनू मुसहर की बेटी की शादी थी। मंगलवार की रात मऊ शहर से बारात आई थी। रात करीब बारह बजे भोजन के दौरान गांव का श्याम प्यारे सरोज (27) मीट परोस रहा था। पड़ोसी गांव कटात चक कटात का पूर्व प्रधान जितेंद्र राम (40) भी चचेरे भाई सूर्यबली के साथ भोजन कर रहा था। जितेंद्र राम ने खुद को वीआईपी बताते हुए श्याम प्यारे से मीट से भरी बाल्टी सामने रखने के लिए कहा। जवाब में श्याम प्यारे ने कहा कि सबको परोसना है, जितना खाना हो मांगते जाइए, हम देते जाएंगे। यह बात पूर्व प्रधान को नागवार लगी और वह श्याम प्यारे से उलझ गया। इसी दौरान पूर्व प्रधान जितेंद्र राम के चचेरे भाई सूर्यबली ने श्याम प्यारे पर चाकू से हमला कर दिया। इससे श्याम प्यारे का हाथ कट गया। यह देख श्याम प्यारे का छोटा भाई गुड्डू बीच बचाव करने पहुंचा और वह भी हाथ में चाकू लगने से घायल हो गया। इसी बीच तैश में आकर पूर्व प्रधान जितेंद्र राम ने चचेरे भाई सूर्यबली के हाथ से चाकू छीनकर श्याम प्यारे के पेट और सीने में तीन वार किया। इससे श्याम प्यारे की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद सूर्यबली और जितेंद्र राम भागने लगे। तब तक ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान जितेंद्र राम को पकड़ लिया और लाठी-डंडे और ईंट से उसकी हत्या कर दी। सूचना पर एसपी अजय साहनी, एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार, सीओ लालगंज कई थानों की पुलिस के साथ पहुंचे और मुआयना कर दोनों की लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर, मुबारकपुर थाना क्षेत्र के केरमा गांव निवासी राजमन यादव (74) का पड़ोसी से जमीन का विवाद है। इसको लेकर मंगलवार की रात राजमन और विपक्षियों में मारपीट हुई। इसमें विपक्षियों ने लाठी-डंडे से पीटकर राजमन को घायल कर दिया। परिवार के लोग जब तक राजमन को अस्पताल ले जाते, उनकी मौत हो गई। राजमन की पत्नी बुधवा देवी ने तहरीर दी है। सीओ सदर सच्चिदानंद ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट अभी नहीं दर्ज की गई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
श्याम प्यारे के पिता सोनवारी सरोज की तहरीर पर जितेंद्र राम और सूर्यबली के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जितेंद्र राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई सूर्यबली फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। जितेंद्र राम के घरवालों की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- सुभाष चंद्र गंगवार, एसपी सिटी, आजमगढ़।