{"_id":"5c719b33bdec2259c53e1ee4","slug":"121550949171-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुचलने का प्रयास-CHANDAULI","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुचलने का प्रयास-CHANDAULI
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर । कोतवाली पुलिस ने शनिवार दोपहर चंदासी पुलिस बूथ के पास से पीछा कर एक लग्जरी कार से 2077 शीशी देसी व 350 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद की। यह हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया। कार चालक ने भागने के चक्कर में पुलिसकर्मियों को कुचलने का भी प्रयास किया। इस दौरान टक्कर लगने एक-दो राहगीरों को हल्की चोट भी आई।
कोतवाली में सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि बरामद शराब की कीमत चार लाख 25 हजार है। बताया कि कोतवाली पुलिस चंदासी पुलिस बूथ के पास संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की जांच-पड़ताल कर रही थी। इसी दौरान वाराणसी की ओर से कार आई। पुलिस के रुकने का इशारा करने पर कार चालक ने स्पीड और बढ़ा दी और पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास करते हुए तेजी से भागने लगा। इसपर पुलिस ने पीछा कर कार को वीआईपी गेट के पास पकड़ लिया। पुलिस के पीछा करने के दौरान कार चालक ने एक-दो राहगीरों को टक्कर भी मार दी। इससे उनको हल्की चोट आ गई। पुलिस कार और चालक को कोतवाली ले आई। यहां कड़ाई से पूछताछ में तस्कर ने स्वीकार किया कि वह शराब बेचने के लिए बिहार ले जा रहा था। सीओ ने बताया कि पकड़ा गया तस्कर दादरी, हरियाणा निवासी प्रवीण कुमार है।