फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आजमगढ़: पुलिस जीप ने कार में मारी टक्कर

आजमगढ़: पुलिस जीप ने कार में मारी टक्कर

Sat, 05 Jan 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़: पुलिस जीप ने कार में मारी टक्कर

विज्ञापन
बलरामपुर (आजमगढ़)। जहानागंज थाना क्षेत्र के बूटेली मोड़ के पास गुरुवार रात गाजीपुर पुलिस की जीप की सामने से आ रही कार में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद जीप पलट गई जिससे पीछे से आ रहा एक बाइक सवार भी भिड़ गया। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। घटना के समय गाजीपुर पुलिस चोरी के आरोपी को बाराबंकी कोर्ट में पेशी कराकर लौट रही थी। बाद में पुलिसकर्मी दूसरे वाहन से कैदी को लेकर चले गए।

गाजीपुर जिले की पुलिस जेल में बंद चोरी के एक आरोपी को बाराबंकी कोर्ट में पेशी कराकर लौट रही थी। बुटेली मोड़ के पास पुलिस जीप और कार में टक्कर हो गई। इससे कार में सवार जीयनपुर क्षेत्र के गड़ेरीपट्टी गांव निवासी विशाल (17) पुत्र करिया, विशाल (20) पुत्र शेखराज उसकी पत्नी खुशबू (19) और दस दिन का बेटा अंशुमान घायल हो गए। हादसे के दौरान पुलिस जीप पलट गई और पीछे से आ रहा एक बाइक सवार जीप से जा भिड़ा। घटना में तीन पुलिसवाले और बंदी मामूली रुप से घायल हो गए। जहानागंज पुलिस ने कार सवारों को जिला अस्पताल भेजवा दिया। एसओ जहानागंज मनोज सिंह ने बताया कि घटना की सूचना गाजीपुर पुलिस को देकर वहां से दूसरी जीप मंगाई गई। जिसमें बैठकर पुलिस कैदी को लेकर रवाना हो गई। पुलिस की जीप और कार थाने पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed