फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कारखाने की जिम्मेदारी सीईई को देने से उबाल

कारखाने की जिम्मेदारी सीईई को देने से उबाल

Fri, 30 Nov 2018 02:15 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
कारखाने की जिम्मेदारी सीईई को देने से उबाल
वाराणसी। डीरेका प्रशासन के फरमान ने एक बार फिर हड़कंप मचा दिया है। सीएमई के बजाय सीईई को कारखाने की जिम्मेदारी दे दी गई है। इससे मकैनिकल से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियाें की नाराजगी के साथ-साथ चिंता बढ़ गई है। आशंका है कि धीरे-धीरे मकैनिकल स्टाफ की जरूरत को कम करने के साथ ही इनकी शिफ्टिंग की योजना के तहत ऐसा किया जा रहा है। इस संबंध में संयुक्त कर्मचारी परिषद के पदाधिकारियों ने रेल मंत्री, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और डीरेका महाप्रबंधक को पत्र भी भेजा है।
विज्ञापन

डीरेका में लगभग 6000 कर्मचारी हैं। डीजल रेल इंजन बनाने में डीरेका ने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। कारखाने की कमान अभी तक सीएमई (मुख्य यांत्रिक अभियंता) के हाथ में रही है। 24 नवंबर को डीरेका महाप्रबंधक रश्मि गोयल ने यह जिम्मेदारी सीईई (मुख्य इलेक्ट्रिकल इंजीनियर) को सौंप दी। डीरेका में ज्यादातर अधिकारी व कर्मचारी यांत्रिक के हैं। सीईई को कारखाने की कमान मिलने से यांत्रिक कर्मियों में रोष है।
विज्ञापन

डीजल इंजन उत्पादन का लक्ष्य कम करने और इलेक्ट्रिक इंजनों के उत्पादन का लक्ष्य बढ़ाने के कारण मकैनिकल कर्मचारी पहले से ही सशंकित हैं। पिछले सप्ताह ही रेल मंत्री पीयूष गोयल और रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के आश्वासन पर कर्मचारी शांत हुए थे। अब महाप्रबंधक के नए फरमान पर कर्मचारियों का कहना है कि डीरेका को निजीकरण की ओर ढकेला जा रहा है। 26 अक्तूबर को अचानक 400 इलेक्ट्रिक इंजन के उत्पादन का लक्ष्य दे दिया गया, जो असंभव है। लक्ष्य हासिल न होने पर बड़े-बड़े टेंडर निजी कंपनियों को दिए जाएंगे और कई पोस्ट खत्म कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed