फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जौनपुर में ताजिया जुलूस के विवाद में तीन को पीटा, दुकान में तोड़फोड़ -CHANDAULI

जौनपुर में ताजिया जुलूस के विवाद में तीन को पीटा, दुकान में तोड़फोड़ -CHANDAULI

Mon, 24 Sep 2018 12:58 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर में ताजिया जुलूस के विवाद में तीन को पीटा, दुकान में तोड़फोड़ -CHANDAULI

विज्ञापन
महराजगंज (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के राजाबाजार में बीते शुक्रवार को ताजिया जुलूस के दौरान एक ही वर्ग के दो पक्षों में हुए विवाद को लेकर रविवार को बड़ी संख्या में मनबढ़ों ने लाठी डंडे से हमलाकर एक विकलांग समेत तीन लोगों को पीट कर लहूलुहान कर दिया। तनाव को देखते हुए मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 17 नामजद समेत 42 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

शुक्रवार को ताजिया जुलूस के दौरान ताजिया आगे करने और अखाड़ा खेलने, ढोल बजाने को लेकर एक ही वर्ग के दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। तब पुलिस ने लोगों को शांत करा दिया था। इसी रंजिश में रविवार को 25 से अधिक मनबढ़ों ने राजाबाजार में अपनी सिलाई की दुकान में बैठे आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भनईपुर निवासी नदीम अंसारी जो पैर से विकलांग है पर हमला कर दिया और दुकान में जमकर तोड़फोड़ भी की। हमले में नदीम (35), अनवर (42), सरफराज(45) घायल हो गये । पुलिस ने108 एंबुलेंस से सभी को अस्पताल भेजा। घटना की खबर लगते ही बदलापुर, महराजगंज, सिंगरामऊ और सुजानगंज और आसपुर देवसरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। नदीम की तहरीर पर पुलिस ने छेदी राईन, अजीज, बब्बू पठान, गालिब, मुनेटी, आफताब आलम, इरफान अंसारी, सलीम, मासूम, अरबाज, अब्दुल, बादल, कल्लू सहित 17 नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ मारपीट, बलवा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। नदीम ने बताया कि हमलावरों ने दुकान का काउंटर सिलाई मशीनों और अन्य सामानों को काफी नुकसान पहुंचाया है। सीओ बदलापुर सौम्या पांडेय ने बताया कि विवाद को लेकर लोगों ने हमला किया था। केस दर्ज कर एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed