फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जौनपुर: अदालत में समर्पण की तैयारी में हैं धनंजय-BALLIA

जौनपुर: अदालत में समर्पण की तैयारी में हैं धनंजय-BALLIA

Fri, 17 Nov 2017 12:14 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर: अदालत में समर्पण की तैयारी में हैं धनंजय-BALLIA
जौनपुर। खुटहन ब्लाक प्रमुख सरयू देवी के खिलाफ पिछले दिनों अविश्वास प्रस्ताव के दौरान हुए पथराव, फायरिंग, आगजनी मामले के आरोपी पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, पूर्व सांसद धनंजय सिंह, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू अदालत में समर्पण करने की तैयारी में हैं। सूत्रों की मानें तो इसमें पूर्व सांसद धनंजय सिंह 21 नवंबर को कोर्ट में हाजिर हो सकते हैं। पुलिस को भी इसकी भनक है जिससे अधिकारी परेशान हैं। वजह कि उसी दिन टीडी कॉलेज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा होनी है।
विज्ञापन

खुटहन कांड के बाद पुलिस पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद और एमएलसी के घर कई बार दबिश दे चुकी है। यह अलग बात है कि अधिकारियों को भी पता है कि ये लोग कहां हैं। बावजूद इसके दबाव बनाने के लिए दबिश दी जा रही है। ऐसे में तीनों नेेता भी कोर्ट में हाजिर होने की तैयारी कर रहे हैं। 21 नवंबर को टीडी कॉलेज में मुख्यमंत्री की सभा होनी है। पूर्व सांसद के अधिवक्ता सुभाष शुक्ल का कहना है कि समर्पण की तैयारी की जा रही है। पूर्व सांसद 21 को समर्पण करेंगे या किसी और दिन, यह अभी तय नहीं है।
विज्ञापन




पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मियांपुर तिराहे के पास नामांकन के दौरान बैरियर तोड़कर आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव उर्फ ललई और पूर्व विधायक ओम प्रकाश उर्फ बाबा दुबे के खिलाफ पुलिस ने सीजेएम अभिनव कुमार मिश्र की अदालत में गुुरुवार को आरोप पत्र दाखिल किया। कोर्ट ने आरोप पत्र को संज्ञान लेते हुए दोनों आरोपियों को समन भेजकर 22 दिसंबर को कोर्ट में तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालपुर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने लाइन बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 13 फरवरी 2017 को वह मय फोर्स नामांकन ड्यूटी पर मियांपुर तिराहे के पास तैनात थे। वहां आदर्श चुनाव आचार संहिता के लिए बैरियर बनाया गया था। करीब 11:30 बजे शाहगंज विधानसभा के सपा प्रत्याशी शैलेंद्र उर्फ ललई तथा बदलापुर के सपा प्रत्याशी ओम प्रकाश उर्फ बाबा दुबे अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे। उन्हें समझाया गया कि एक प्रत्याशी के साथ पांच व्यक्ति ही जा सकता है लेकिन वे तथा उनके समर्थक जबरन अंदर घुस आए। आचार संहिता का उल्लंघन किया। पुलिस ने विवेचना कर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल किया। कोर्ट ने आरोपियों को विभिन्न धाराओं में विचारण के लिए तलब किया है।



कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सिराज मेहंदी सहित दो को कोर्ट ने किया तलब
जौनपुर। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष, आरडीएम शिया ट्रस्ट कमेटी के उपाध्यक्ष सिराज मेहंदी तथा कमेटी के सेक्रेटरी सैयद मोहम्मद हसन तनवीर को एसीजे द्वितीय धनंजय मिश्र ने गवाहों के बयान के आधार पर गालियां व धमकी देने का प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए 23 दिसंबर को तलब किया है।

रजा डीएम शिया इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक मोहम्मद हसन ने कोर्ट में परिवाद दाखिल कर आरोप लगाया कि वह आरडीएम शिया इंटर कॉलेज का लंबे समय तक प्रबंधक रहे। आरडीएम शिया ट्रस्ट कमेटी पंजीकृत है। उसके सेक्रेटरी मोहम्मद हसन तनवीर एवं उपाध्यक्ष सिराज मेंहदी आदि ने 1 फरवरी 2014 को 12 सदस्यों को मनमाने तौर पर निष्कासित किया। बैलेंस शीट में कूट रचना तथा वित्तीय अनियमितताएं कीं। 12 जून 2017 को 10 बजे दिन जब वह विद्यालय के कार्यालय में उनसे वार्ता करने गए तो अभियुक्तों ने गालियां देते हुए अपमानित किया। वादी व गवाहों का कोर्ट में बयान दर्ज हुआ। सदस्यता संबंधी विवाद लंबित होने तथा वित्तीय अनियमितताओं के बारे में ऑडिट रिपोर्ट पत्रावली में संलग्न न होने के कारण कोर्ट ने आरोपियों को छल व कूट रचना का दोषी नहीं पाया लेकिन उन्हें गालियां व धमकी देने का प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए विचारण के लिए तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed