फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जौनपुर में घूस लेते बाबू रंगे हाथ पकड़ाया

जौनपुर में घूस लेते बाबू रंगे हाथ पकड़ाया

Fri, 08 Jun 2018 12:56 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
 जौनपुर में घूस लेते बाबू रंगे हाथ पकड़ाया
जौनपुर। बिजली विभाग में तैनात एक बाबू और संविदा पर तैनात कर्मचारी को वाराणसी की एंटी करप्शन टीम ने गुरुवार को बीस हजार रुपये रिश्वत संग रंगे हाथ गिरफ्तार किया। टीम के इंस्पेक्टर राम सागर राम और विनोद यादव ने दोनों पर लाइन बाजार थाने में केस दर्ज कराया। बाबू ने उपभोक्ता वीरेंद्र सिंह का डेढ़ लाख का बिजली बिल खत्म करने के नाम पर 45 रुपये रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन

सहकारी कालोनी निवासी रिटायर्ड फौजी वीरेंद्र सिंह का जनवरी 18 तक का बिल जमा है। फरवरी में उन्होंने नया मीटर लगवा लिया। वीरेंद्र अपना बिल लेने के लिए बिजली विभाग के दफ्तर पहुंचे तो उन्हें डेढ़ लाख रुपये का बिल बकाया बताया गया। वीरेंद्र ने अधिकारियों से बात की उन्हें बाबू पुष्कर श्रीवास्तव से मिलने को कहा गया। पुष्कर श्रीवास्तव ने 45 रुपये में मामला समाप्त करने का आश्वासन देते हुए कहा कि कार्य से पहले उन्हें 20 हजार और बाद में 25 हजार रुपये देने होंगे। इसकी शिकायत उन्होंने वाराणसी स्थित एंटी करप्शन टीम से की। टीम के निर्देश पर वीरेंद्र गुरुवार को केमिकल लगे 20 हजार रुपये देने गए थे। पुष्कर श्रीवास्तव ने नोट हाथ में लेकर बगल में बैठे संविदा कर्मी आपरेटर विनय कुमार को सौंप दिया। इसी दौरान एंटी करप्शन टीम ने दोनों को पकड़ लिया। हाथ धुलवाया तो पानी का रंग लाल हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed