फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अस्पताल परिसर में आर्केस्ट्रा, मरीज परेशान

अस्पताल परिसर में आर्केस्ट्रा, मरीज परेशान

Tue, 26 Sep 2017 12:19 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल परिसर में आर्केस्ट्रा, मरीज परेशान
सीएचसी को बना डाला डिस्कोथेक
विज्ञापन

डाक्टर ने अस्पताल में आयोजित कर दी बच्चे की बर्थ डे पार्टी
तेज संगीत पर चिकित्सकों ने लगाए ठुमके, मरीज हुए परेशान
मामला डीएम के संज्ञान में आते ही रात में रोका गया प्रोग्राम
सीएमओ ने चिकित्सक को चेतावनी देकर मांगा स्पष्टीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
ज्ञानपुर (भदोही)।
सीएचसी गोपीगंज पर तैनात एक चिकित्सक ने बेटे की बर्थ डे पार्टी के लिए अस्पताल को ही डिस्कोथेक बना दिया। पार्टी में डॉक्टर आर्केस्ट्रा की धुन पर थिरकते नजर आए। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीज तेज आवाज से परेशान होते रहे। वहीं, उपचार कराने आए कई मरीज वहां का माहौल देखकर बैरंग लौट गए।
सीएचसी गोपीगंज के एक चिकित्सक की मनमानी रविवार को मरीजों के लिए आफत बन गई। चिकित्सक की ओर से अस्पताल परिसर में ही बेटे की बर्थ डे पार्टी रखी गई थी। इसमें एक आर्केस्ट्रा ग्रुप को बुलाने के साथ आठ बड़े-बड़े साउंड बाक्स लगवाए गए थे। पार्टी में चिकित्सक दंपती के अलावा अस्पताल का ज्यादातर स्टाफ भी शामिल था। सभी गीतों पर ठुमके लगाते दिखे। इससे उपचार कराने अस्पताल आए तमाम मरीज वापस लौट गए। साउंड बाक्स की तेज आवाज की वजह से कई मरीज तो गेट से ही लौट गए। देर रात मामला डीएम के संज्ञान में आने के बाद कार्यक्रम को आनन-फानन में रोक दिया गया। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने अस्पतालों के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्रों को तेज आवाज में बजाने पर रोक लगा रखी है।
विज्ञापन

तीमारदार आशीष तिवारी और सुशील बिंद ने कहा कि वह परिवार के एक सदस्य का उपचार कराने के लिए रविवार की रात 11 बजे अस्पताल आए। यहां का माहौल देख उन्होंने निजी अस्पताल में इलाज कराया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आने के बाद रोका गया। अस्पताल परिसर में ऐसे आयोजन नियमों के खिलाफ हैं। चेतावनी देने के साथ ही संबंधित चिकित्सक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed