{"_id":"58eb60b34f1c1b9d36cf53f6","slug":"10-bigha-wheat-crop-in-ballia-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में 10 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलिया में 10 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Mon, 10 Apr 2017 04:08 PM IST
विज्ञापन
wheat crop in Ballia
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया के फेफना थाना क्षेत्र के चौबेपुर मौज में 11 हजार के एचटी तार के स्पार्क करने से सोमवार की सुबह करीब 11 बजे आग लगने से लगभग 10 बीघे खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी। ग्रामीणों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
सूचना पर जब फायरब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तब तक आग बुझ चुकी थी। सोमवार को तेज पछुवा हवा चलने के कारण खेत के ऊपर के एचटी तार स्पार्क कर गया। इससे निकली चिंगारी गंगहरा निवासी देवेन्द्र सिंह के खेत में गिर गयी।
विज्ञापन
देखते ही देखते खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। आग से चनेश्वर सिंह, वेना निवासी राणा सिंह, चौबेपुर निवासी कमला सिंह, ललन चौबे, केदार चौबे, मदन चौबे, अवधेश सिंह आदि के खेत में गेहूं की पकी फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
जब तक फायर ब्रिगेड की गाडी पहुंची तब तक 10 बीघे गेहूँ की खेत में खड़ी फसल जल गई थी। ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया।