फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   1.10 lakh looted wit bank mitra in azamgarh

आजमगढ़ : दिनदहाड़े बैंक मित्र से 1.10 लाख की लूट, तमंचे की नोक पर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

Fri, 01 Mar 2019 07:05 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 01 Mar 2019 07:05 PM IST
विज्ञापन
1.10 lakh looted wit bank mitra in azamgarh
gun
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक बैंक मित्र के साथ तमंचे की नोक पर 1.10 लाख की लूट हो गई। दिन दहाड़े हुई इस लूट से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस बैंक मित्र की निशानदेही पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पीड़ित बैंक मित्र रमेश यादव पुत्र झिनकू आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव का रहने वाला है। वह मोलनापुर बाजार में ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है। यहां से रमेश आसपास गांव के लोगों का रुपये उनके खाते में जमा करता और निकाल कर देता है।
विज्ञापन


शुक्रवार को भी रमेश बाइक से बूढ़नपुर बाजार स्थित इलाहाबाद बैंक से 1.10 लाख रुपये निकाले और दुकान की ओर से चल दिया। जैसे ही वह आजमगढ़-फैजाबाद मुख्य मार्ग पर पासीपुर नहर पुलिया के पास पहुंचा पीछे से दो बाइक पर सवार नकाबपोश चार बदमाशों ने ओवरटेक कर रमेश की बाइक रोकवा ली और कनपटी पर तमंचा सटाकर 1.10 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज विमलेश मौर्य ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। बदमाशों की धर पकड़कर के लिए पीड़ित रमेश की निशानदेही पर बदमाशां की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed