फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   crime

शराब की तीन दुकान सीज, 36 गिरफ्तार और 33 पर मुकदमा

Tue, 24 Mar 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
crime
वाराणसी। जनता कर्फ्यू के बाद सोमवार को लॉकडाउन को लेकर लोगों ने हद दर्जे की लापरवाही की। पीएम, सीएम और आला अफसरों की अपील के बावजूद लोग सड़कों पर अनावश्यक घूम रहे थे। घर के अंदर रहने को तैयार न होने वालों से पुलिस को सख्ती से पेश आना पड़ा। दिन भर में पुलिस ने जिले भर में शराब ठेका सहित छह दुकानों को 15 दिन के लिए सीज किया। इसके साथ ही 36 लोगों को गिरफ्तार कर 1518 वाहनों का चालान और 264 को सीज किया।
विज्ञापन

कैंट थाने की पुलिस ने फुलवरिया और हुकुलगंज क्षेत्र में शराब की दुकान खोलने के आरोप में दो सेल्समैन सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया। बड़ागांव थाने की पुलिस ने साधोगंज बाजार स्थित शराब ठेका और बड़ागांव बाजार स्थित फुटवियर और आभूषण की दुकान को 15 दिन के लिए सीज किया। साथ ही, शराब ठेका के सेल्समैन को गिरफ्तार किया। शिवपुर थाने की पुलिस ने अनावश्यक घूम रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर उनका वाहन सीज किया। इसी तरह से दशाश्वमेध, कोतवाली, चौक, भेलूपुर, सारनाथ, चौबेपुर और बड़ागांव थाने की पुलिस ने अनावश्यक घूमने वाले और दुकान खोलने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि 33 लोगों के खिलाफ जिले के थानों में 11 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। लॉकडाउन का पालन न करने वालों के खिलाफ आगे भी पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

-----------------------------------
मुर्गा बनवाया और कराई उठक-बैठक
सोशल मीडिया पर शाम के समय एक वीडियो क्लिप वायरल हुई। वीडियो क्लिप में पुलिस कुछ युवकों को मुर्गा बनवाने के बाद कान पकड़ कर उठक-बैठक करवा रही थी। चौक थाने की पुलिस के अनुसार कुछ युवक अनावश्यक टहल रहे थे। उन्हें कई बार चेताया गया कि वह घर चले जाएं। थोड़ी देर बाद वह फिर सड़क पर टहलते दिख जा रहे थे। इससे आजिज आकर उन्हें सबक सिखाने के लिए मुर्गा बनवाया गया और उठक-बैठक करा कर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी देकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed