फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   crime

डॉ रीना हत्याकांड: पति पर चलेगा आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा

Tue, 15 Oct 2019 01:33 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 15 Oct 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
crime
डॉ. रीना सिंह और पति डॉ. आलोक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
टैगोर टाउन की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रीना सिंह की मौत के मामले में उनके पति डॉ. आलोक सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा चलेगा। पुलिस अदालत में डॉ. आलोक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में जुट गई है। वहीं, डॉ. आलोक के मां-बाप के खिलाफ हत्या के आरोप में जारी वारंट अदालत में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस निरस्त कराएगी।
विज्ञापन


कैंट थाना अंतर्गत टैगोर टाउन में रहने वाली डॉ. रीना की दो जुलाई, 2019 को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। डॉ. रीना के पिता रंगनाथ सिंह की तहरीर पर डॉ. आलोक, उनके पिता डॉ. ज्ञानप्रकाश सिंह और मां सावित्री देवी के खिलाफ कैंट थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। 25 जुलाई 2019 को डॉ. आलोक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर कैंट अश्वनी कुमार चतुर्वेदी ने सोमवार को बताया कि फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट के अनुसार डॉ. रीना के कमरे से बरामद सुसाइड नोट उन्हीं की हैंड राइटिंग में था। डॉ. रीना की मौत के दृश्य का नाट्य रूपांतरण किया गया तो उसमें यह सामने आया कि वह छत से खुद जमीन पर गिरी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रीना के घर में लगे सीसी कैमरे की फुटेज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, उनकी बच्चियों व नौकरों के बयान से भी यही बात सामने आई कि उनकी हत्या नहीं की गई है। इस वजह से हत्या का मुकदमा आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप की धारा में तरमीम किया जा रहा है। अब तक की तफ्तीश में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही डॉ. आलोक के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed