फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   crime news in varanasi

मारपीट के आरोपी पूर्व पार्षद को जेल भेजा गया

Mon, 28 Dec 2020 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
crime news in varanasi
जलकल के कर्मचारियों से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार नवाबंगज के पूर्व पार्षद अनिल शर्मा को रविवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। अनिल के खिलाफ शनिवार को भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

जलकल के कर्मचारियों का आरोप है कि नवाबगंज की पार्षद सीता देवी के पति और पूर्व पार्षद अनिल ने शनिवार को जेई मनीष सिंह और सुपरवाइजर जलालू के साथ कार्यालय आकर मारपीट की। इसके साथ ही सफाई सुपरवाइजर के साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। उधर, पार्षद सीता देवी ने आरोप लगाया कि उनके पति को 24 घंटे से ज्यादा समय तक थाने में हिरासत में रखा गया और मेडिकल मुआयना नहीं कराया गया। इस बीच कई पार्षद उनसे मिलने गए तो मुलाकात भी नहीं करने दिया गया। उनके द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई भी नहीं की। वहीं, इंस्पेक्टर भेलूपुर अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि दर्ज मुकदमे के आधार पर अनिल को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed