{"_id":"6200ffbb85c4a11cee452796","slug":"crime-in-varanasi-police-three-arrested-including-prd-jawan-for-recovery-money-by-taking-fake-pistol-and-police-uniform","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: पुलिस की वर्दी और नकली पिस्टल लेकर वसूली करते पीआरडी जवान समेत तीन हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: पुलिस की वर्दी और नकली पिस्टल लेकर वसूली करते पीआरडी जवान समेत तीन हिरासत में
Mon, 07 Feb 2022 04:47 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 07 Feb 2022 04:47 PM IST
सार
लंका थाना क्षेत्र के बीएचयू चौकी गेट से चंद कदम की दूरी पर ही पुलिस की वर्दी पहनकर, नकली पिस्टल लेकर कुछ लोग ट्रकों से वसूली कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
हिरासत में लिया गया पीआरडी जवान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी की लंका पुलिस ने रविवार देर रात सीर गेट के समीप वर्दी में खड़े होकर खुद को दरोगा बनकर वसूली करने के मामले में तीन को हिरासत में लिया। जिसमें एक पीआरडी का जवान बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, रात में तीन चार की संख्या में लोग पुलिस की वर्दी पहनकर डाफी की तरफ से आने वाले वाहन चालकों से वसूली कर रहे थे। जिसका लोगों ने विरोध किया और उसके बाद मारपीट की नौबत आ गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची लंका पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। आसपास के लोगों की माने तो इस तरह का गैंग नेशनल हाइवे पर भी ट्रकों को रोककर वसूली करता है। पूर्व में पुलिस के वेष में भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। इस बाबत कोई भी मामला अब तक उजागर नहीं हो सका।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर लंका वेद प्रकाश राय ने बताया कि पुलिस कर्मी बनकर वसूली करने के मामले में तीन को हिरासत में लिया गया है। मामले की विधिक जांच कर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन