फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Crime committed repay debt Jeweler abducted knifepoint three accused arrested for robbing jewelry

कर्ज चुकाने को अपराध: चाकू दिखाकर सराफा व्यवसायी का अपहरण, आभूषण लूटने के तीन आरोपी गिरफ्तार; माल बरामद

Sun, 23 Aug 2026 04:23 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 23 Aug 2026 04:23 PM IST
सार

वाराणसी में चाकू दिखाकर सराफा व्यवसायी का अपहरण कर आभूषण लूटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटे गए आभूषण, वारदात में प्रयुक्त कार और चाकू बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने वारदात की साजिश रची थी। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
Crime committed repay debt Jeweler abducted knifepoint three accused arrested for robbing jewelry
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

सराफा व्यवसायी प्रिंस सेठ को चाकू की नोक पर अपहरण और आभूषण, मोबाइल लूटने के तीन आरोपियों को लंका पुलिस ने 24 घंटे में गढ़वा घाट के पीछे मैदान से गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से लूट का माल, कार, चाकू भी बरामद किया गया। 

विज्ञापन


आरोपियों में चितईपुर थाना क्षेत्र के नासिरपुर निवासी अश्विनी कुमार, चंदौली सैयदराजा थाना क्षेत्र के दुल्लमपट्टी निवासी वैभव कुमार और लोकमनपुर निवासी राजेश्वर केसरी हैं। कर्ज के दबाव में लूट की वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


भेलूपुर एसीपी गौरव कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर शाम भिखारीपुर कला निवासी प्रिंस सेठ अपनी स्कूटी से घर लौट रहा था। अस्सी घाट से रवींद्रपुरी होते हुए वह संकट मोचन मार्ग पर हवेली से सटी गली के पास पहुंचा। आरोपियों ने उसे धमकाकर कार में भर लिया। संकटमोचन पुलिस चौकी से होते हुए प्रयागराज हाईवे की ओर ले गए। कार वैभव की थी और अश्विनी, राजेश्वर ने प्रिंस को चाकू से डराया। कार के अंदर पिटाई की और सर्विस लेन पर फेंककर भाग गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने प्रिंस की सोने की चेन, अंगूठी, ब्रेसलेट और मोबाइल फोन लूट लिए। पीड़ित की तहरीर पर कार नंबर और सीसी कैमरे की फुटेज खंगाले के दौरान आरोपियों की पहचान हुई। राजेश्वर और अश्विनी दोस्त हैं। वैभव से दोनों ने 90 हजार रुपये का कर्ज लिया था। 

वैभव अपने पैसे की लगातार मांग कर रहा था। अश्विनी ने योजना के तहत कर्ज चुकता करने के लिए लूट की योजना बनाई। दोनों ने प्रिंस सेठ की रेकी की। इस बीच वैभव को कॉल किया कि लंका की तरफ अपनी कार लेकर आओ और एक आदमी से पैसा लेकर तुम्हारा कर्ज दे देंगे। तय समय पर वैभव अपनी कार लेकर पहुंचा। फिर सभी ने वारदात की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed