फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cricketer Rinku Singh and MP Priya Saroj Wedding Gossip Special Story

Rinku Singh Engagement: कौन हैं प्रिया सरोज? जिनके साथ क्रिकेटर रिंकू सिंह लेंगे सात फेरे!

Fri, 17 Jan 2025 09:27 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 17 Jan 2025 09:27 PM IST
सार

Cricketer Rinku Singh : क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से सपा सांसद प्रिया सरोज के सगाई की चर्चा गुरुवार को जोरों पर रही। इस बीच पिता तूफानी सरोज ने कहा की सगाई नहीं हुई है। हालांकि उन्होंने रिश्ते की बातचीत की बात को स्वीकार किया। 

विज्ञापन
Cricketer Rinku Singh and MP Priya Saroj Wedding Gossip Special Story
सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से सपा सांसद प्रिया सरोज की क्रिकेटर रिंकू सिंह से शुक्रवार को सगाई की चर्चा जोरों पर रही। हालांकि पिता केराकत से सपा विधायक तूफानी सरोज ने सगाई इंकार किया है। उन्होंने कहा कि रिंकू के पिता ने शादी के लिए अलीगढ़ में बातचीत के लिए बुलाया था, जहां चाय पर उनसे सार्थक बातचीत हुई है।

विज्ञापन


पहले ही प्रयास में प्रिया सरोज ने तय किया संसद तक का सफर
मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से 2024 में सपा के टिकट पर प्रिया सरोज चुनकर संसद पहुंचीं। पिता तूफानी सरोज वर्तमान में केराकत सुरक्षित सीट से सपा विधायक हैं। साथ ही सैदपुर व मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से पूर्व में तीन बार सांसद रह चुके हैं।

विज्ञापन

प्रिया सरोज के पिता ने कही ये बात

बृहस्पतिवार को न्यूज पोर्टल व सोशल मीडिया पर क्रिकेटर रिंकू सिंह से प्रिया सरोज की सगाई की खबरें तेजी से चलती रहीं। पिता तूफानी सरोज से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि अभी किसी प्रकार की सगाई नहीं हुई है। यह जरूर स्वीकार किया कि रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंहपिछले दो-तीन माह से शादी की बातचीत के लिए उन्हें बुला रहे थे। जिस पर वह बृहस्पतिवार को अलीगढ़ गए थे, जहां पर उनके दामाद जज हैं। उन्हीं के घर चाय पर शादी को लेकर सार्थक बातचीत हुई है।

बताया कि रिंकू सिंह को प्रदेश सरकार की तरफ से डिप्टी एसपी बनाए जाने की बात चल रही है। वह भारतीय टीम, आईसीसी के खिलाड़ी हैं। वर्तमान में आईपीएल में कोलकाला नाइट राइडर्स से खेल रहे हैं। उन्होंने टी-20 क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed