फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CPF scam in varanasi electricity workers warn agitation

Varanasi News: 14 लाख के CPF घोटाले में लीपापोती का आरोप, बिजली कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Fri, 01 Mar 2024 11:10 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 01 Mar 2024 11:10 PM IST
सार

Varanasi News: चेतावनी दी कि मार्च में घोटालों का निस्तारण न कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो कर्मचारी सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। वक्ताओं ने पूर्वांचल डिस्कॉम के एमडी से मामले का निस्तारण कराने की अपील की।

विज्ञापन
CPF scam in varanasi electricity workers warn agitation
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विद्युत परीक्षण खंड चितईपुर और नगरीय विद्युत वितरण खंड पंचम के 40 कर्मचारियों के वेतन से काटी गई करीब 14 लाख रुपये की सीपीएफ धनराशि के घालमेल का पर्दाफाश होने के बावजूद दोनों खंडों के अधिकारियों और उप मुख्य लेखाधिकारी कार्यालय के लोग लीपापोती कर रहे हैं। यह आरोप विद्युत मजदूर पंचायत उप्र के प्रतिनिधियों की यूनियन भवन भिखारीपुर में शुक्रवार को प्रांतीय उपाध्यक्ष आरके वाही की अध्यक्षता में बैठक में वक्ताओं ने लगाए।
विज्ञापन


कहा कि 2013 से लेकर 2015 तक विद्युत परीक्षण खंड चितईपुर के अंतर्गत 30 कर्मचारियों के छठे वेतन आयोग और समय-समय पर महंगाई भत्ते में की गई बढ़ोतरी का कुल 14 लाख रुपये कर्मचारियों के सीपीएफ खातों में जमा नहीं किया गया। इसी प्रकार नगरीय विद्युत वितरण खंड पंचम के 10 कर्मचारियों के दिसंबर 2014 में वेतन से काटे गए सीपीएफ भी जमा नहीं किया गया। 2013 से 2017 तक महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी भी खातों में जमा नहीं की गई।
विज्ञापन


चेतावनी दी कि मार्च में घोटालों का निस्तारण न कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो कर्मचारी सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। वक्ताओं ने पूर्वांचल डिस्कॉम के एमडी से मामले का निस्तारण कराने की अपील की। इस मौके पर डॉ. आरवी सिंह, ओपी सिंह, अंकुर पांडेय, जीउत लाल, विजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed