फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CP mohit agrawal instructions in Varanasi calls received on CUG phone received under any circumstances

वाराणसी में CP का निर्देश: बोले सीयूजी फोन पर आई कॉल हर हाल में रिसीव करें, सीएम डैशबोर्ड में करें और सुधार

Mon, 07 Apr 2025 01:11 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 07 Apr 2025 01:11 PM IST
सार

वाराणसी की यातायात व्यवस्था को लेकर सीपी मोहित अग्रवाल ने मातहतों को निर्देशित किया है। कहा है कि जनता की सहूलियत को देखते हुए समस्याओं का समाधान करें।

विज्ञापन
CP mohit agrawal instructions in Varanasi calls received on CUG phone received under any circumstances
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्राइम मीटिंग में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने थानेदारों को कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करना और अतिक्रमण हटाना शीर्ष प्राथमिकता में रखें। जनता की शिकायत का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण हो। आमजन से दुर्व्यवहार की शिकायत न आए। सीयूजी फोन पर आई प्रत्येक कॉल थानेदार हर हाल में रिसीव करें। 

विज्ञापन


रात्रिकालीन गश्त को प्रभावी बना कर चोरी की घटनाओं को रोंके। दोपहिया वाहन पर तीन सवारी की चेकिंग करें। बैंक और वित्तीय संस्थानों के आसपास भी रोजाना चेकिंग हो। अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई कर उनकी अवैध संपत्ति जब्त करें। सीएम डैशबोर्ड में वाराणसी को अगले माह टॉप-3 में जगह मिले, ऐसा काम करें। इस माह वाराणसी को सीएम डैशबोर्ड में सातवां स्थान मिला है। 

विज्ञापन

लोहता थाने की महिला आरक्षी को एक हजार का पुरस्कार
सैनिक सम्मेलन के दौरान लोहता थाने की आरक्षी रेखा ने पुलिस आयुक्त द्वारा पूछे गए प्रश्न का सही उत्तर दिया। इसके साथ ही रेखा ने सीएम डैशबोर्ड के बारे में भी सही जानकारी दी। इस पर पुलिस आयुक्त ने रेखा को शाबाशी देते हुए प्रोत्साहन स्वरूप एक हजार रुपये से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की। 

सुगम यातायात व्यवस्था के लिए विशेष अभियान चलाएं। महिला और बच्चों के विरुद्ध घटित होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए बाजारों और विद्यालयों के आसपास व आवागमन के मार्गों पर एंटी रोमियो स्क्वॉड सक्रिय रहे। पुलिसकर्मियों की समस्याओं और उनके निस्तारण का रजिस्टर में उल्लेख किया जाए। रजिस्टर की नियमित रूप से समीक्षा की जाएगी।

लोहता थाने की महिला आरक्षी को एक हजार का पुरस्कार
सैनिक सम्मेलन के दौरान लोहता थाने की आरक्षी रेखा ने पुलिस आयुक्त द्वारा पूछे गए प्रश्न का सही उत्तर दिया। इसके साथ ही रेखा ने सीएम डैशबोर्ड के बारे में भी सही जानकारी दी। इस पर पुलिस आयुक्त ने रेखा को शाबाशी देते हुए प्रोत्साहन स्वरूप एक हजार रुपये से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed