यूपी: रात में गायब हुई गाय का कटा सिर मिला, आक्रोशित हुए लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले के कोतवाली क्षेत्र के बनियापार खैराबाद गांव की सीमा पर निर्मित एक अहाते के पास गाय का कटा सिर मिलने से लोगों में आक्रोश है। गाय का अवशेष को कुत्ते नोच रहे थे। इस दौरान वहां जुटी भीड़ में आक्रोश व्याप्त व्याप्त हो गया।
सूचना पर मौके पर पहुंची मुकामी पुलिस ने अवशेष को कब्जे में ले लिया। बनियापार गांव के ही एक व्यक्ति ने अपनी गाय गायब होने और उसी गाय के सिर की पहचान करने के बाद पुलिस को तहरीर दी है। गोकशी की सूचना पर हिंदू संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं में गुस्सा और उबाल है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बनियापार गांव के पास खैराबाद गांव की सीमा में एक अर्धनिर्मित आहाता के पास कुछ कुत्ते गाय का कटा सिर का अवशेष नोच रहे थे। इसके पहले बीती रात बनियापार गॉव निवासी मुनब्बर अली की सात माह की गर्भवती गाय चोरी हो गई थी। सुबह लगभग 6 बजे अपनी गाय को खोजते हुए पीड़ित मुनब्बर मौके पर पहुंचे तो खुद की गाय का सिर कुत्तों द्वारा खाता देख हैरान रह गया।
शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इस बीच किसी ने गाय कटने की सूचना मुकामी पुलिस को दी। गोकशी की सूचना पर सीओ नंदलाल कोतवाल नीरज पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान जांच पड़ताल की गई तो अहाते में पशुओं को बांधने वाली दर्जनों रस्सी, गोबर, खून, पशुओं का कटा हुआ अवशेष मिला।
पुलिस अवशेष को कब्जे में लेते हुए कोतवाली ले आई। इस दौरान सूचना पर सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। आशंका व्यक्त किया गया है कि गौ मांस की तस्करी करने वाले तस्कर आए दिन पशुओं की चोरी और सड़क पर घूमने वाले छुट्टा पशुओं को काटकर मांस की आपूर्ति कर रहे हैं।
इस बारे में पूछे जाने पर सीओ नंदलाल ने कहा कि खैराबाद गांव के एक अहाते में पशु का कटा हुआ सिर व कुछ अवशेष मिले हैं। पशु मालिक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पशु तस्करों को किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।