फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Covid control room, helpline number opened in PM's parliamentary office from today in varanasi

 पीएम के संसदीय कार्यलय में आज से खुला कोविड कंट्रोल रूम, हेल्पलाइन नंबर जारी

Sun, 18 Apr 2021 11:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 18 Apr 2021 11:07 PM IST
सार

कंट्रोल रूम में फोन करने वाले कोविड मरीजों और तीमारदारों को त्वरित चिकित्सा सुविधाएं मिलेगी,  ऑक्सीजन, बेड की उपलब्धता की दी जाएगी जानकारी,

 

विज्ञापन
Covid control room, helpline number opened in PM's parliamentary office from today in varanasi
प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

वाराणसी में ऑक्सीजन की कमी हो या कोविड अस्पतालों में बेड नहीं मिल रहा हो तो घबराएं नहीं। सोमवार से कोविड मरीजों की इलाज के लिए भाजपा की ओर से कोविड कंट्रोल रूम शुरू हो रहा है। गुरुधाम चौराहे के पास प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र कार्यालय में कोविड कंट्रोल रूम बनाने के साथ ही पदाधिकारियों की 24 घंटे ड्यूटी भी लगा दी गई है।

विज्ञापन


यह बातें उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के सह प्रभारी सुनील ओझा ने 'कंट्रोल रूम फॉर कोविड" की शुरुआत को लेकर रविवार को आयोजित बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम में फोन करने वाले कोविड मरीजों और तीमारदारों को त्वरित चिकित्सा सुविधाएं मिलेगी।

विज्ञापन

 

Covid control room, helpline number opened in PM's parliamentary office from today in varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
हेल्पलाइन नम्बर 0542-2314000 और मोबाइल नंबर 9415914000 पर 24 घंटे में कभी भी फोन करके आवश्यकतानुसार अस्पताल में बेड की उपलब्धता, आक्सीजन, वेंटिलेटर, दवाई, डाक्टर से परामर्श आदि की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही चिकित्सकों की एक टीम भी मदद के लिए संसदीय कार्यालय के कंट्रोल रूम में मौजूद रहेगी, जो कोरोना संक्रमित मरीजों को लक्षण के आधार पर दवा व उपचार की निशुल्क सलाह देगी। भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने बताया कि महानगर के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकताओं की चार टीमें एवं अनुभवी चिकित्सकों की टीम संसदीय कार्यालय में खुल रहे कोविड कंट्रोल रूम में शिफ्ट वाइज कार्य करेगी। 

 

इस समय उपलब्ध रहेंगे पदाधिकारी
सोमवार से शुरू हो रहे कोविड कंट्रोल रूम के प्रथम चरण में सुबह 8 से 12 बजे तक में अमित जायसवाल, मदन दुबे, आलोक देव, दूसरे चरण में दोपहर 12 से 4 बजे तक जिसमें अशोक कुमार एडवोकेट, विपिन कुमार सिंह, रिंकू भारती एवं रवि प्रजापति, तीसरी शिफ्ट शाम 4 से 8 बजे तक गोकुल शर्मा, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, राकेश जायसवाल एवं जयंत शर्मा, चौथी शिफ्ट रात्रि 8 से सुबह 8 बजे तक जिसमें रामेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव एवं मिथिलेश गुप्ता कोविड मरीजों के सेवार्थ उपलब्ध रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed