{"_id":"6125147b01839273eb65af01","slug":"court-marriage-under-the-pressure-of-girlfriend-in-azamgarh-with-lover-of-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: प्रेमिका के दबाव में करना पड़ा कोर्ट मैरिज, मुंबई की ब्यूटीशियन खोजते हुए पहुंची थी प्रेमी के घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: प्रेमिका के दबाव में करना पड़ा कोर्ट मैरिज, मुंबई की ब्यूटीशियन खोजते हुए पहुंची थी प्रेमी के घर
Tue, 24 Aug 2021 09:17 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: हरि User
Updated Tue, 24 Aug 2021 09:17 PM IST
सार
मंदिर में शादी के बाद जब कोर्ट मैरिज की बात आई तो प्रेमी प्रेमिका को छोड़कर घर आ गया और फिर वापस नहीं गया। सरायमीर थाने पर पंचायत के बाद परिजन शादी को राजी हुए।
विज्ञापन
प्रेमी प्रेमिका ने की कोर्ट मैरिज।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के फरीदुनपुर गांव निवासी युवक मुंबई की एक कंपनी में मैकेनिक का काम करता था। इस बीच उसका एक ब्यूटीशियन से प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। मंदिर में शादी के बाद जब कोर्ट मैरिज की बात आई तो वह जून में मुंबई से घर आ गया और फिर वापस नहीं गया। इसके बाद ब्यूटीशियन रविवार को सरायमीर आ धमकी और उसने सरायमीर थाने में न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
प्रेमिका के सामने प्रेमी व उसके परिवार को झुकना ही पड़ा। सोमवार को प्रेमी व उसका परिवार शादी को राजी हो गया। मंगलवार को दोनों ने कोर्ट में पहुंच कर विवाह को पंजीकृत करा लिया।
विज्ञापन
सरायमीर थाना क्षेत्र के फरीदुनपुर गांव निवासी आकाश यादव मुंबई में नौकरी करता था। वहां उसका कोलाबा की रहने वाली राधिका से प्रेम हो गया। दोनों ने मंदिर में शादी कर ली थी और साथ रहने लगे। युवती ने कोर्ट मैरिज की बात की तो आकाश कुछ दिनों के लिए गांव लौट आया और फिर नहीं गया। कुछ दिनों तक युवती से फोन पर बात करता रहा। बाद में युवती का फोन उठाना बंद कर दिया। युवती पता लगाते हुए उसके गांव आ धमकी।
विज्ञापन
मामला सरायमीर थाने पर भी पहुंचा तो पंचायत हुई। सोमवार को आकाश व उसके परिजन राधिका से शादी को राजी हो गए। इसके बाद मंगलवार को दोनो जिला मुख्यालय स्थित न्यायालय पर पहुंच कर कोर्ट मैरेज भी कर दिया।