फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Counting of votes continues, 652 ?????? candidate wins

मतगणना जारी, 652 बीडीसी प्रत्याशी जीते

Mon, 02 Nov 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 02 Nov 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
Counting of votes continues, 652 ?????? candidate wins

गहमागहमी के बीच पंचायत चुनाव के तहत जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) पदों के लिए आठों ब्लॉकों में रविवार की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई।

विज्ञापन

 रात 01 बजे तक आठों ब्लॉको में कुल 652 बीडीसी प्रत्याशी विजयी हुए जबकि जिला पंचायत सदस्य के एक भी परिणाम नहीं आए। बाद में विजयी प्रत्याशियों ने विजय जुलूस निकाले।
विज्ञापन

इस दौरान समर्थक ढोल नगाड़ों की थाप पर झूमते-नाचते रहे। रविवार की रात भर मतों की गिनती जारी रही। सोमवार की सुबह आठ बजे तक पूरे परिणाम आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इस दौरान पूरे दिन डीएम राजमणि यादव व एसएसपी आकाश कुलहरि मतगणना स्थलों का जायजा लेते रहे।
इससे पूर्व रविवार की सुबह चोलापुर, हरहुआ, पिंडरा, चिरईगांव, काशी विद्यापीठ, बड़ागांव, आराजीलाइन, सेवापुरी में से कुछ ब्लॉको में देरी से मतगणना शुरू हुई।
एजेंट पास को लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद मतों की गिनती शुरू हुई। ब्लॉकों में भीड़ के चलते पुलिस को लाठियां पटककर खदेड़ना पड़ा।
वैध और अवैध मतों की गिनती को लेकर भी ब्लॉको में कहासुनी हुई। रिटर्निगिं आफिसर के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। उधर, मतगणना के बाद पूर्वाह्न 11 बजे से परिणाम आने लगे।
पहला परिणाम बड़ागांव ब्लॉक के कैथोली से आया। इसके बाद रात 01 बजे तक 652 बीडीसी के परिणाम आ चुके थे। बीडीसी के विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र मौके पर दिया गया।

आठों ब्लॉकों में जिला पंचायत सदस्य के 48 पदों के लिए 806 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के 1177 पदों के लिए 6007 उम्मीदवार हैं।
इनमें से 22 प्रत्याशी निर्विरोध हो चुके हैं। जिलाधिकारी राजमणि यादव ने बताया कि सभी ब्लॉकों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना जारी है।
पंचायत एवं निकाय के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि सोमवार की सुबह आठ बजे तक मतगणना पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed