{"_id":"61609da78ebc3e289d2ec9ca","slug":"cost-of-new-mini-house-increased-location-also-changed-varanasi-news-vns616208181","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए मिनी सदन की लागत बढ़ी, स्थान भी बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए मिनी सदन की लागत बढ़ी, स्थान भी बदला
विज्ञापन
नगर निगम में बनने वाले मिनी सदन के नए भवन की लागत बढ़ने के साथ ही स्थान भी बदल गया है। अब इसके निर्माण पर लगभग 5.20 करोड़ खर्च किए जाएंगे। पहले इसे सिगरा स्टेडियम के सामने निगम की जमीन पर बनाया जाना था, लेकिन अब नगर निगम भवन के बीच में खाली जगह पर बनाया जाएगा। इसके साथ ही नगर निगम ने इसका नए सिरे से टेंडर जारी किया है। 25 अक्तूबर को टेंडर की प्रक्रिया को अंतिम रूप देते हुए इसकानिर्माण कराया जाएगा। निगम के आईटी विभाग ने दो मंजिला बनने वाले इस भवन की डिजाइन भी तैयार कर ली है। टेंडर फाइनल होते ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।
दरअसल, नगर निगम के मिनी सदन का भवन रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर के निर्माण के दौरान ढहा दिया गया था। तब से सदन मैदागिन स्थित टाउनहाल में चल रहा है। जब कंवेंशन सेंटर बनकर तैयार हुआ तो पार्षदों ने उसी में सदन चलाने की मांग उठाई। इसके बाद नगर निगम प्रशासन ने नए भवन का प्रस्ताव बनाने के साथ ही टेंडर जारी कर दिया। नगर निगम के आईटी ऑफिसर अमित मिश्रा ने नए भवन की डिजाइन भी तैयार कर ली है। दो मंजिला सदन का भवन जी प्लस वन का होगा। इसका निर्माण विधानसभा की तर्ज होगा।
पहले 3.50 करोड़ थी लागत, नहीं आया कोई टेंडर
नगर निगम प्रशासन ने मिनी सदन के निर्माण के लिए पहले 3.50 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया था, लेकिन दो मंजिला भवन के लिए किसी कंस्ट्रक्शन एजेंसी/कंपनियों ने रुचि नहीं दिखाई। इसके चलते कोई टेंडर डालने आगे नहीं आया। इंतजार के बाद नगर निगम ने पुराने टेंडर को निरस्त कर फिर से इस्टीमेट रिवाइज कर 5.20 करोड़ का नए सिरे से तीन सितंबर को टेंडर जारी किया। इसमें चार कंपनियां सामने आई हैं। 25 अक्तूबर को टेंडर खोला जाएगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होेगी।
विज्ञापन
ये होंगी सुविधाएं
-250-300 लोगों के बैठने की होगी सुविधा
-फायर फाइटिंग, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
-सोलर सिस्टम, डाल्वी साउंड सिस्टम से होगा लैस
-सीसीटीवी कैमरे से पूरे सदन की होगी निगरानी
-महापौर के मंच के सामने दूसरी मंजिल पर होगी मीडिया, दर्शक दीर्घा
नगर निगम सदन के नए भवन के लिए फिर से टेंडर जारी किया गया है। इसी महीने टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर इसका निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। प्रणय सिंह, नगर आयुक्त।