फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corruption in the heat of cooking enjoyment of Baba Vishwanath

भ्रष्टाचार की आंच में पक रहा बाबा विश्वनाथ का भोग

Mon, 04 Jan 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला Updated Mon, 04 Jan 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
Corruption in the heat of cooking enjoyment of Baba Vishwanath

भ्रष्टाचार की जड़ें बाबा विश्वनाथ की रसोई तक पहुंच गई हैं। बाबा के भंडारगृह में तैयार किए जाने वाले भोग-प्रसाद में गड़बड़ी की जा रही है। खीर के नाम पर आने वाले दूध में पानी मिलाया जा रहा है।

विज्ञापन

भोग के लिए जो चावल आता है वह पकाया नहीं जाता। उसकी जगह रद्दी चावल बनाकर बाबा को भोग अर्पित किया जा रहा है।
इसकी शिकायत मिलने पर मंदिर प्रशासन की जांच में इसकी पुष्टि होने के बाद कर्मचारी सकते में आ गए हैं। भंडारियों को चेताया गया है कि अगर भोग की क्वालिटी खराब पाई गई तो बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बाबा के भोग में घटिया चावल पकाए जाने और खीर के दूध में पानी मिलाए जाने का मामला भंडारियों और कुछ कर्मचारियों के गले की फांस बन सकता है।
हाल में ही न्यास परिषद के अध्यक्ष आचार्य पं. अशोक द्विवेदी ने भंडारगृह के निरीक्षण के दौरान यह गड़बड़ी पकड़ी थी।
अध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में कुछ कर्मचारियों ने उन्हें जानकारी दी कि बाबा के दोपहर भोग के लिए सुगंधित और बढ़िया किस्म का चावल मंगाया जाता है लेकिन उस चावल को कुछ लोग घर ले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जगह घटिया किस्म का मोटा चावल बनाकर बाबा को भोग अर्पित किया जा रहा है।
इतना ही नहीं शाम तो खीर बनाने के लिए 11 लीटर दूध भी नियमित दानदाता अजय शर्मा की ओर से भिजवाया जाता है लेकिन उस दूध में इतना पानी मिलाया जा रहा है कि उसमें स्वाद नहीं रह जाता।

उन्होंने मंदिर प्रशासन को इस हेराफेरी में शामिल कर्मचारियों की नकेल कसने की हिदायत दी है। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी पीएन द्विवेदी ने बाबा की रसोई में गड़बड़ी की शिकायत की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed