लॉकडाउन में लापरवाही बरतने वालों पर चल रहा पुलिस का डंडा, 8 पर एफआईआर और 19 गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के दौरान लोग लापरवाही बरतना नहीं छोड़ रहे हैं। अनावश्य घूमने वालों पर प्रशासन कड़ी कार्रवाई कर रहा है। पुलिस ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रख रही है। सड़कों पर घूमनों वालों के खिलाफ या तो गिरफ्तार किया जा रहा है या फिर एफआईआर दर्ज की जा रही है। नहीं तो लाठी पटककर घर भेज देती है।
वाराणसी में भी लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर अनावश्यक घूमने वालों के खिलाफ जिले भर में पुलिस की कार्रवाई जारी है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सोमवार को बताया कि कैंट, सारनाथ, शिवपुर, मंडुवाडीह और लोहता थाने में आठ लोगों के खिलाफ आठ मुकदमा दर्ज किया गया है।
इसके साथ ही सड़क पर अनावश्यक घूमते मिले 19 लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया गया। इस दौरान छह वाहनों को सीज कर 341 वाहन का भी चालान किया गया।
एसएसपी ने कहा कि कोई भी अनावश्यक घूमता मिलेगा या किसी भी तरह से लॉकडाउन का उल्लंघन करेगा वह पुलिस की कार्रवाई की जद में आएगा। वहीं वाराणसी में अभी तक कोरोना वायरस के दो मरीज मिल चुके हैं, जिसमें दोनों की हालत में सुधार हो रहा है। इसके साथ ही एक मरीज जौनपुर जिले में मिला है।