फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Coronavirus update new covid 19 cases have been reported in jaunpur

मुंबई से जौनपुर आए छह लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि, जिले में 24 हुई पॉजिटिव मरीजों की संख्या

Sat, 16 May 2020 02:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 16 May 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus update new covid 19 cases have been reported in jaunpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में कोरोना वायरस के छह और मामलों की पुष्टि हुई है। ये सभी मुंबई से आए थे। इसके सभी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। जहां शनिवार की इनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. रामजी पांडेय ने पुष्टि की है। 

विज्ञापन

मुंबई से आई महिला समेत छह लोगों में कोरोना वायारस की पुष्टि हुई है। इनमें से अधिकांश श्रमिक स्पेशल ट्रेन से जौनपुर आए थे। नए मरीजों में दो रामपुर और दो सिरकोनी ब्लॉक के निवासी हैं। मछलीशहर व रामनगर ब्लॉक के एक-एक मरीज हैं।
विज्ञापन



शनिवार को रिपोर्ट आने के बाद सभी को वाराणसी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय भेजा जा रहा है। इनकी ट्रैवल हिस्ट्री खंगालते हुए संपर्क में आए लोगों की पहचान शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब कोरोना के कुल 24 केस हो चुके हैं, जिसमें आठ मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। जौनपुर अब तक ऑरेंज जोन में था, मगर मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या से रेड जोन में पहुंचने के आसार बढ़ गए हैं।

सीएमओ डॉ. रामजी पांडेय ने बताया कि नए मरीजों के साथ आने वाले और उनके संपर्क में रहे लोगों का ब्योरा खंगाला जा रहा है। उनका भी सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed