भदोही और आजमगढ़ के बाद गाजीपुर में मिले कोरोना वायरस के मरीज, शतक के करीब संक्रमितों की संख्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में भी गुरुवार को कोरोना वायरस के चार मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ जीसी मौर्य ने इसकी पुष्टि की है। वहीं आजमगढ़ में भी आज चार और भदोही सात में दो कोरोना संक्रमित मिले हैं।
गाजीपुर में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या 97 हो चुकी है। इनमें से अब तक 30 लोग ठीक होकर घर वापस आ चुके हैं। जबकि 67 प्रवासी अब भी एक्टिव हैं। इनका इलाज वाराणसी, जौनपुर और मुहम्मदाबाद में चल रहा है।
गुरुवार को मिले कोरोना संक्रमितों में मुख्य रूप से सदर विकास खंड के खालिसपुर में दो, मदनहीं में एक और देवकली ब्लॉक के रसूलपुर में एक मरीज मिला है। सभी बीते 18 मई को मुंबई से जनपद में आए थे।
थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सभी को रेलवे ट्रेनिंग सेंटर में क्वारंटीन किया गया था। इनका सैंपल 20 मई को भेजा गया। आज सुबह वाराणसी से आई पांच लोगों की रिपोर्ट में चार पॉजिटिव मिले हैं। सभी को मुहम्मदाबाद कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आजमगढ़ जिले में अभी तक कुल मरीजों की संख्या 59 हो चुकी है। इसमें 48 सक्रिय हैं और दो की मौत हो चुकी है। नौ मरीज ठीक हो चुके हैं।